Friday, 23rd May 2025

South Africa : बस पर फेंका पेट्रोल बम, 6 की मौत

Tue, Apr 3, 2018 11:14 PM

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की मोदीकवा प्लेटिनम खदान जाने के दौरान हमलवारों ने सोमवार देर रात कर्मचारियों से भरी बस पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इसमें छह कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई तो कई कर्मचारी घायल हो गए। बस में सवार कई कर्मचारियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर अपनी-अपनी जान बचाई। फिलहाल, हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न घटना के कारणों का ही खुलासा हो सका है।

यह मोदीकवा खदान अफ्रीकन रेनबो मिनरल्स एंड एंग्लो अमेरिकन द्वारा संचालित होती है। राष्ट्रीय खदान कर्मचारियों के संघ के क्षेत्रीय सचिव फिलिप मंक्ज का कहना है घटना को अंजाम देने के पीछे हमलावरों का क्या उद्देश्य था, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और कंपनी के अधिकारी घटनास्थल नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका विश्र्वभर में प्लेटिनम उत्पादन में शीर्ष पर है। हाल के दिनों में यहां काम करनेवाले मजदूरों पर हमले भी बढ़े हैं। स्थानीय लोग अधिक से अधिक नौकरी और लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery