Thursday, 22nd May 2025

नृत्य नाटिकाओं से समझाएंगे कैसे सुरक्षित रहें महिलाएं

Fri, Mar 30, 2018 4:55 PM

भोपाल। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराधों और शोषण के खिलाफ को जागरूक करने के लिए राज्य महिला आयोग प्रदेश भर के प्रत्येक जिले में नवाचार करने जा रहा है। जिसमें आयोग नृत्य नाटिका और अन्य मनोरंजक प्रयासों के जरिए जिले भर में नृत्य नाटिका आयोजित कर रहा है।

इसमें आयोग की ओर से ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित समितियां भी अपना योगदान देंगी। आयोग महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसमें हर जिले में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मां पर आधारित होगी नृत्य नाटिका

नृत्य नाटिका की थीम मां पर आधारित होगी। इसमें महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से सावधान रहने के लिए तैयार किया जाएगा। उन्हें नुक्‍कड़ नाटक के साथ विशेषज्ञों द्वारा जीवन जीने की कला के बारे में भी बताया जाएगा।

आयोग का प्रयास है कि महिलाएं अपने दैनिक जीवन में होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा सके। आयोग का कहना है कि इसके लिए एक मसौदा तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए कलाकार मधुमिता नकवी हर जिले से टीम का चयन कर रही हैं। जिसमें 20 महिलाओं की टीम होगी। हर महीने एक जिले में नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा।

सखी-संगिनी करेंगी जागरूक

महिला आयोग ने कई नामों से समितियां बनाई है। ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित महिला आयोग की समितियां सिर्फ महिलाओं की समस्याएं ही नहीं सुनेंगी, बल्कि अब उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेंगी। समितियां भी ब्लॉक स्तर पर नृत्य नाटिका तैयार करेंगी।

इनमें मुक्ति समिति, करूणा समिति, दिव्या समिति, सलाहकार समिति, सखी, सखी-संगिनी और आनंद समिति शामिल हैं। ब्लॉक स्तर पर सखी-संगिनी समिति महिलाओं की शिकायत सुनने के अलावा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएंगी। जिससे महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया जा सके।

ब्लॉक और जिला स्तर पर समितियां भी चुनेंगी टीम

समिति भी नृत्य नाटिका के लिए टीम तैयार करेगी और प्रस्तुति की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। इसके लिए अपने-अपने ब्लॉक में समितियां नृत्य नाटिका ज्वलंत समस्याओं पर आयोजित करेगी। इससे पहले समिति ट्रू पैरेंटिंग पर अभिभावकों को प्रशिक्षण दे रही थी।

जागरूक करेंगे

नृत्य नाटिका के जरिए महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखकर इस बार मां थीम का चयन किया है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery