मुंबई.वेटरन कन्नड़ एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। वे 73 साल की थीं। बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वे लंबे समय से अस्थमा से जूझ रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कंडीशन काफी खराब थी और ब्रीदिंग प्रॉब्लम के कारण सीरियस स्थिति में हॉस्पिटलाइज कराया गया था। वेंटिलेटर पर थीं जयंती...
- जयंती करीब 35 सालों से अस्थमा की बीमारी से गुजर रही थीं। जिसकी वजह से वे रोज इनहेलर लेती थीं और कभी अस्पताल में एडमिट नहीं हुई थीं।
- रविवार को उनकी तबीयत काफी खराब होनी शुरू हो गई। सीरियस कंडीशन के कारण उन्हें सिदविन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
- बाद में डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें विक्रम हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। आखिरी वक्त में वे वेंटिलेटर थीं। उनका बेटा उनकी देख-रेख कर रहा था।
500 फिल्मों में किया था काम
- जयंती 1960 से फिल्मों में एक्टिव थीं और वे 70-80 के दशक में काफी पीक पर रहीं। वे जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी थीं।
- उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु सहित अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब 500 फिल्मों में काम किया था।
- जयंती अपनी एक्टिंग के बलबूते पर Abhinaya Sharadhe और नेशनल अवॉर्ड तक जीत चुकी हैं थीं।
Comment Now