Friday, 23rd May 2025

रूसः शॅापिंग सेंटर में आग से 37 की मौत, 64 लापता; जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से कूदे

Mon, Mar 26, 2018 5:50 PM

मॅास्को. रूस में केमेरोवो शहर के एक शॅापिंग सेंटर में रविवार को आग लगने से 9 बच्चों समेत 37 लोगों की मौत हो गई। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। 64 लोग लापता हैं। इनमें 41 बच्चे शामिल हैं। बचाव कार्य में लगे एक सूत्र ने नाम उजागर न करते हुए आशंका जताई है कि लापता लोगों के अब बचे होने की उम्मीद कम है। स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, आग सबसे पहले मॅाल की चौथी मंजिल पर लगी। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखाई दे रहे हैं।

1) कहां से भड़की आग?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग सबसे पहले विंटर चौथी मंजिल पर चेरी एंटरटेनमेंट कॅाम्प्लेक्स में लगी। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग सिनेमाहॉल में थे।

- रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी के मुताबिक, आग की वजह से दो सिनेमाहॉल की छत गिर गईं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 
- चश्मदीदों के मुताबिक, शॅापिंग सेंटर में एक छोटा चिड़ियाघर और कुछ रेस्टोरेंट भी थे।

2) कैसे लगी आग?

- पुलिस अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, घटना की जांच के लिए अधिकारियों के निर्देश दे दिए गए हैं।

3) धुएं की वजह से बचाव कार्य में रुकावट

- बचाव कार्य में इमरजेंसी डिपार्टमेंट के 650 से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

- इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी तीसरी मंजिल पर बने एक सिनेमाहॉल में धुएं और उसके ढह जाने की आशंका के चलते वहां नहीं पहुंच पा रही है।

4) कहां है केमोरोवो?
- केमोरोवो साइबेरिया का एक अहम कोयला खदानों वाला शहर है। ये शहर मॅास्को से करीब 3600 किलोमीटर दूर है।

- ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टीन कुर्ज ने हादसे के शिकार लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदना जताई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery