Monday, 14th July 2025

गावस्कर ने मिलाए रूठे यार, कांबली ने छुए सचिन के पैर, भावुक हुए फैन्स

Fri, Mar 23, 2018 8:23 PM

मुंबई। सचिन तेंडुलकर और विनोद कांबली कभी गहरे दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्तों में दूरियां भी बढ़ती गईं। मगर मुंबई टी-20 लीग के पुरस्कार समारोह के दौरान कांबली ने सचिन के पैर छूते हुए सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए।

ये दोनों एक ही गुरु रमाकांत अचरेकर से क्रिकेट सीखते थे। दरअसल हुआ ये कि मुंबई टी-20 लीग के फाइनल में लायंस टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस टीम के मेंटर विनोद कांबली हैं। लंबे अरसे के बाद कांबली आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के किसी टीम के साथ जुड़े हैं।

मैच के बाद जब कांबली उपविजेता टीम के साथ मेडल लेने मंच पर पहुंचे तब सचिन ने उन्हें मेडल पहनाया। इसके बाद उन्होंने सचिन के पैर छू लिए। इससे पहले सुनील गावस्कर ने सचिन से कहा था कि वो कांबली के मेडल पहनाएं। जैसे ही कांबली ने सचिन के पैर छुए सचिन ने उन्हें उठाकर अपने गले से लगा लिया। कांबली ने इस खास क्षण की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ साझा कीं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery