Thursday, 22nd May 2025

US-चीन के बीच ट्रेड वार से शेयर बाजार में कोहराम, जानिए 10 खास बातें

Fri, Mar 23, 2018 8:15 PM

मल्टीमीडिया डेस्क। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वार की आहट से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोहराम मच गया। भारतीय शेयर बाजार भी इस चपेट में आ गए और शुक्रवार को निफ्टी ने अपना 10000 का अहम स्तर तोड़ दिया। बाजार की इस गिरावट में ये 10 बड़ी बातें, जो एक आम निवेशक को पता होनी चाहिए, हम अपनी इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

 

- अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले 6000 करोड़ डॉलर के उत्पादों पर ड्यूटी लगा दी। इसके जवाब में आज चीन ने 128 उत्पादों पर ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव रखा। जिनका आयात मूल्य 300 करोड़ डॉलर है। दोनों देशों के बीच ट्रेड बार बढ़ने की आशंका से दुनियाभर के बाजार टूट गए।

- गुरुवार को अमेरिका का डाओ जोंस 700 अंक गिरकर बंद हुआ जो 8 दिसंबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी। वहीं एशायाई बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। जापान का इंडेक्स निक्केई 900 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं हैंगसैंग में भी 850 अंक से ज्यादा की गिरावट है।

- भारतीय शेयर बाजार भी इस ग्लोबल मंदी की चपेट में आए और सुबह खुलते ही सेंसेक्स 450 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी ने 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 10000 का अहम स्तर तोड़ दिया।

- बाजार की गिरावट में आइटी को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंक, मेटल और रियल्टी शेयरों में है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 2 फीसद की गिरावट देखने को मिल रही है।

- इंडिया वोलेटिलिटी इंडेक्स (VIX) आज 5 फीसद उछलकर 16 के स्तर पर पहुंच गया जो यह बताता है कि बाजार में आने वाले सत्रों में भी उतार-चढ़ाव की आशंका है।

- शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी भारत डायनेमिक्स की खराब लिस्टिंग हुई। यह 428 रुपए इश्यु प्राइस की तुलना में 13 फीसद से ज्यादा डिस्काउंट के साथ खुला।

- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कुल 197 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

- निफ्टी में शुमार 50 दिग्गज शेयरों में से 40 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह खुलने समय यह संख्या 49 थी। सबसे ज्यादा गिरावट आज निफ्टी के जिन शेयरों में देखने को मिल रही है उनमें यस बैंक, हिंडाल्को, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील और बजाज ऑटो शामिल हैं।

- ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट के चलते सोने की कीमतों में एकाएक उछाल देखने को मिला। कॉमैक्स पर सोना 10 डॉलर उछलकर 1338 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह सोने का 2 हफ्ते का ऊपरी स्तर है। वहीं घरेलू वायदा बाजार में भी सोना 0.80 फीसद की बढ़त के साथ 30735 के स्तर पर है। 

- महंगा होता कच्चा तेल और कमजोर होता रुपया भी शेयर बाजार के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं रुपया आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 65.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery