Saturday, 24th May 2025

बिहार: अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एटीएस ने शुरू की जांच

Fri, Mar 23, 2018 8:05 PM

पटना.बिहार के नालंदा जिले में गुरुवार रात एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में एक पड़ोसी परिवार भी आ गया। हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 जख्मी लोगों को पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एक घंटे तक धमाके होते रहे। इनकी आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनी गई। आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के ऑर्डर दिए हैं। इसके बाद शुक्रवार सुबह एंटी टेररिज्म स्क्वॉयड (ATS) टीम मौके पर पहुंच गई।

 

फैक्ट्री में जमा था भारी मात्रा में विस्फोटक

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नालंदा के डीएम त्यागराजन ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के धमाकों में पड़ोस में किराये पर रहने वाला परिवार आ गया। इसके 3 बच्चे और महिला समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

- एसपी सुधीर कुमार पेरिका ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में विस्फोटक जमा करके रखा गया था। लापरवाही बरतने पर खासगंज के एसएचओ को सस्पेंड किया गया है। घनी आबादी वाले इलाके में गैर-कानूनी तरीके से पटाखा फैक्ट्री चलाने के आरोप में मालिक मो. सरफराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

हॉस्पिटल में रहा अफरातफरी का मौहौल

- पटाखा फैक्ट्री में हादसे के बाद जख्मी लोगों को नालंदा हॉस्पिटल ले जाया गया। बड़ी संख्या में लोगों को जख्मी देखकर यहां अफरातफरी मच गई।

- बता दें कि खासगंज काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां बड़े स्तर पर विस्फोटकों के जमा होने और अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाए जाने की शिकायत की जा चुकी हैं।

फैक्ट्री के पड़ोस में किराये पर रहता था परिवार

- पटाखा फैक्ट्री के पड़ोस में एक परिवार किराये पर रहता था। रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। इसके बाद धमाका हुआ तो 3 बच्चे समेत 5 लोग इसकी चपेट में आ गए।

- हादसे के बाद मनोज कुमार, पत्नी अनिता, बेटा राहुल राज, रोहित राज, बेटी पूनम और बहन बेबी को जख्मी हालत में हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनोज, 3 बच्चों और बहन को मृत घोषित कर दिया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery