Saturday, 24th May 2025

अब राज बब्बर ने भी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा, पार्टी में बदलाव की राहुल की अपील के बाद तीसरा इस्तीफा

Wed, Mar 21, 2018 6:15 PM

लखनऊ.कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन के बाद पार्टी में बदलाव नजर आने लगे हैं। बुधवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष से राज बब्बर ने इस्तीफा दे दिया। वे इस्तीफा मंजूर होने तक कामकाज देखते रहेंगे। हालांकि, पार्टी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है। कांग्रेस में दो दिनों में यह तीसरा इस्तीफा है, इससे पहले गुजरात और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों ने भी पद छोड़ चुके हैं। महाधिवेशन में राहुल ने गांधी कांग्रेस में युवाओं को मौका दिए जाने की बात कही थी। बता दें कि बब्बर लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में आए थे।

 

राज बब्बर ने क्यों पद छोड़ा?

- न्यूज एजेंसी ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से कहा कि राज बब्बर ने बुधवार सुबह अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया। यूपी उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब था। इसलिए कार्यकर्ताओं में बब्बर के खिलाफ नाराजगी दिखाई दे रही थी। दूसरी ओर, महाधिवेशन में राहुल गांधी ने भी कांग्रेस में बदलाव की बात कही थी।

'ब्राह्मण चेहरे' को मिल सकती है जगह

- सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कोई 'ब्राह्मण चेहरा' होगा। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की तैनाती करेगी।

गोवा के अध्यक्ष ने राहुल की तारीफ कर इस्तीफा दिया

- इसके पहले गोवा कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक (71) ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की उस बात से सहमत हूं। चाहता हूं कि अब हम युवाओं के लिए रास्ता बनाएं।

राहुल ने युवाओं को आगे लाने की बात कही थी

- राहुल गांधी ने कांग्रेस के हालिया अधिवेशन में कहा था- ''कांग्रेस को बदलना होगा। युवाओं में शक्ति है, उनके और हमारे नेताओं के बीच एक दीवार है। मेरा पहला काम इसे तोड़ना है। हम सीनियर नेताओं का सम्मान रखते हुए इसे तोड़ेंगे। बस आपको चुनाव तक 6-7 महीने बिना झगड़े के एक रहना है। हम दिखाएंगे कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है। मैं सरदार पटेल, नेहरू, आजाद, जगजीवन राम के दौर की कांग्रेस देखना चाहता हूं।''

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery