इंदौर। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मंगलवार सुबह मेहश्वर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने इंदौर की स्वच्छता की तारीफ की। जब उन्हें पता चला कि इंदौर की मेयर एक महिला हैं तो वे बहुत खुश हुईं। हिलेरी को यह बताया गया कि मेयर मालिनी गौड के कार्यकाल में ही इंदौर सफाई में भारत में पहले नंबर पर आया है।
हिलेरी होलकर राजघराने के विशेष आमंत्रण पर महेश्वर आई थीं। यहां उन्होंने सोमवार को महेश्वर और ऐतिहासिक नगर मांडू का भ्रमण किया। मध्यप्रदेश की अपनी इस छोटी सी यात्रा में हिलेरी मांडू में प्राकृतिक नजारे और महलों को देखकर अभिभूत हो गईं थी।
Comment Now