कोलंबो.भारत ने ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने पिछली हार का बदला भी ले लिया है। बारिश के कारण मैच करीब एक घंटा देरी से शुरू हुआ। मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया। भारत ने पहले तो श्रीलंका को 152 रनों पर समेट दिया और बाद में जरूरी रन 17.3 ओवर में 4 विकेट पर बना लिए।
भारत ने शानदार गेंदबाजी के बाद जबर्दस्त बल्लेबाजी भी की
- मैच में शार्दुल ठाकुर (चार विकेट) और वॉशिंगटन सुंदर (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद मनीष पांडे (42) और दिनेश कार्तिक (39) की जबर्दस्त बल्लेबाजी देखने को मिली।
- इससे पहले श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने 3 चौके और 3 छक्के के मदद से 38 गेंदों में 55 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि, उपुल थरंगा ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए। विजय शंकर, उनादकट और चहल ने 1-1 विकेट लिए।
34 तक पहुंचते श्रीलंका को दो करारे झटके लगे
- बारिश की वजह से मैदान का आउटफील्ड गीला होने से खेल करीबन एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस वजह से एक-एक ओवर कम कर मैच 19-19 ओवर का किया गया। स्कोर 34 तक पहुंचते श्रीलंका को दो करारे झटके लगे।
- शार्दुल ठाकुर ने गुणातिलका (17) को सुरेश रैना के हाथों कैच कराया। फिर वाशिंगटन सुंदर ने कुशल परेरा (3) को क्लीन बोल्ड कर सस्ते में लौटा दिया। इसके बाद कुशल मेंडिस औैर उपुल थरंगा (22) ने तीसरे विकेट के बीच 62 रन जोड़कर टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया। थरंगा को शंकर ने बोल्ड कर श्रीलंका की मुसीबतें बढ़ा दी।
- इसके बाद स्कोर 126 तक पहुंचते श्रीलंका के 6 बल्लेबाज पैवेलियन जा बैठे। अपना अर्धशतक पूरा कर अच्छे-भले खेल रहे कुशल मेंडिस (55) को चहल ने आउट कर श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया।
स्कोर बोर्ड:
भारत | रन | गेंद | 4 | 6 |
रोहित कै. मेंडिस बो. धनंजय | 11 | 7 | 1 | 1 |
शिखर धवन कै. परेरा बो. धनंजय | 8 | 10 | 1 | 0 |
राहुल हिटविकेट बो. मेंडिस | 18 | 17 | 1 | 0 |
सुरेश रैना कै. परेरा बो. प्रदीप फर्नांडो | 27 | 15 | 2 | 2 |
मनीष पांडे नाॅट आउट | 42 | 31 | 3 | 1 |
दिनेश कार्तिक नॉट आउट | 39 | 25 | 5 | 0 |
एक्स्ट्रा:8, कुल : 153/4 (17.3 ओवर)
विकेट-: 1-13, 2-22, 3-62, 4-85
गेंदबाजी : लकमल 2-0-19-0, धनंजय 4-0-19-2, चमीरा 3-0-33-0, प्रदीप 2.3-0-30-1, जीवन मेंडिस 4-0-34-1, परेरा 2-0-17-0.
स्कोर बोर्ड:
श्रीलंका | रन | गेंद | 4 | 6 |
गुणतिलका कै. रैना बो. ठाकुर | 17 | 8 | 0 | 1 |
मेंडिस कै. रोहित शर्मा बो. चहल | 55 | 38 | 3 | 3 |
कुशल परेरा बो. वॉशिंगटन सुंदर | 3 | 4 | 0 | 0 |
थरंगा बो. विजय शंकर | 22 | 24 | 1 | 1 |
तिसारा परेरा कै. चहल बो. ठाकुर | 15 | 6 | 0 | 2 |
जीवन मेंडिस बो. वॉशिंगटन सुंदर | 1 | 3 | 0 | 0 |
शनाका कै. कार्तिक बो. ठाकुर | 19 | 16 | 1 | 1 |
धनंजय कै. राहुल बो. उनादकट | 5 | 11 | 0 | 0 |
लकमल नाॅट आउट | 5 | 4 | 1 | 0 |
चमीरा कै. उनादकट बो. ठाकुर | 0 | 1 | 0 |
0 |
प्रदीप फर्नांडो नाॅट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
एक्स्ट्रा : 10, कुल : 152/9 (19 ओवर)
विकेट :1-25, 2-34, 3-96, 4-113, 5-118, 6-120, 7-146, 8-151, 9-151
गेंदबाजी : जयदेव उनादकट 3-0-33-1, वॉशिंगटन सुंदर 4-0-21-2, शार्दुल ठाकुर 4-0-27-4, युजवेंद्र चहल 4-0-34-1, विजय शंकर 3-0-30-1, सुरेश रैना 1-0-6-0.
Comment Now