Thursday, 22nd May 2025

शनि और मंगल के योग से इन 4 राशियों के जातकों को मिलेगा फायदा

Wed, Mar 7, 2018 6:29 PM

मल्टीमीडिया डेस्क। शनि और मंगल 7 मार्च 2018 को शाम 6.30 बजे एक ही राशि धनु में आ रहे हैं। यह युति 2 मई 2018 तक रहेगा। ज्योतिष में शनि को पापी ग्रह मानते हुए भी न्याय का देवता कहा गया है और मंगल को अग्नि तत्व का कारक माना जाता है। मंगल पराक्रम है और सेनापति माना जाता है। शनि धनु राशि में पहले से ही गोचर कर रहे हैं।

जब भी ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो कई अशुभ घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप आदि की घटना देखी जाती रही है। हालांकि, इस युति से चार राशियों को लाभ होता है। इसका कारण यह है कि इन चारों राशियों में से दो मंगल के स्वामित्व की और दो शनि के स्वामित्व की हैं। लिहाजा, दोनों ग्रहों के मिलने से यानी पराक्रम का न्याय के साथ जब भी मिलन होता है, तो इन राशियों के जातकों को फायदा होता है। जानते हैं इसके बारे में...

मेष राशि- मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। मंगल सेनापति है और अग्नि तत्व का होने की वजह से ऐसे जातक जोशीले होते हैं। हालांकि, उनमें धैर्य की थोड़ी कमी जरूर होती है। ऐसे लोगों को थोड़े से प्रयासों में सफलता मिल जाती है। मंगल और शनि की युति इन राशि वालों को अच्छा प्रभाव देती है।

वृश्चिक राशि- यह भी मंगल के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के जातक काम पहले करते हैं और सोचते बाद में हैं। यदि वे थोड़ा विवेक से काम लें, तो अच्छी प्रगति हासिल कर सकते हैं। शनि जब मंगल के साथ युति करते हैं, तो इस राशि के जातकों का भाग्योदय तेजी से करा देते हैं। जीवन में खुशियां हासिल करने के मामले में ये बहुत भाग्यशाली होते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामित्व स्वयं न्यायाधीश शनि के पास है। इस राशि के जातकों को शनिदेव समझदारी, न्याय और बुद्धि देते हैं। हालांकि, शनि मंद ग्रह हैं इसलिए इस राशि के जातकों का भाग्योदय और सफलता देर से मिलती है, लेकिन उनकी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस राशि के जातकों को हमेशा अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, दूसरों की बुराई, चुगली, व्यसनों से दूर रहना चाहिए।

कुंभ राशि- शनि के स्वामित्व वाली यह दूसरी राशि है। इस राशि के जातकों में दया, करुणा, प्रेम का भाव ज्यादा होता है। इसलिए इस राशि के जातक डॉक्टर, नर्स, काउंसलर आदि के पेशे में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं। परोपकारी लोगों पर शनि की कृपा रहती है, जिससे इन्हें भी जीवन में देर से ही सही, लेकिन मिलता सब है। हालांकि, यदि व्यक्ति बुरी संगत, नशा, बुरे कार्यों में लिप्त रहे, तो शनिदेव उसे दंड भी देते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery