वॉशिंगटन. फोर्ब्स की सालाना जारी होने वाली अरबपतियों की लिस्ट में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 112 अरब डॉलर (करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही वे 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं।
अंबानी एक पायदान चढ़े
- मुकेश अंबानी की दौलत में करीब 8 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।
- वे लिस्ट में एक पायदान ऊपर गए हैं। पिछली बार वे 20वें नंबर पर थे।
- इस लिस्ट में दुनियाभर के 2 हजार 208 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इनमें 102 भारतीय हैं।
दुनिया में ये हैं टॉप-5
अरबपति | संपत्ति | रैंक |
जेफ बेजोस | 112 अरब डॉलर | 1 |
बिल गेट्स | 91.2 अरब डॉलर | 2 |
वॉरेन बफे | 87.7 अरब डॉलर | 3 |
बर्नार्ड अर्नाल्ट | 75 अरब डॉलर | 4 |
मार्क जुकरबर्ग | 72 अरब डॉलर | 5 |
टॉप-5 में ये भारतीय
अरबपति | संपत्ति | रैंक |
मुकेश अंबानी | 40.1 अरब डॉलर | 19 |
अजीम प्रेमजी | 18.8 अरब डॉलर | 58 |
लक्ष्मी निवास मित्तल | 18.5 अरब डॉलर | 62 |
शिव नडार | 14.6 अरब डॉलर | 98 |
दिलीप सांघवी | 12.8 अरब डॉलर | 115 |
- इस लिस्ट में टॉप-10 में कोई भी महिला नहीं है। अमेरिकी रिटेल चेन वालमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन 16वें स्थान के साथ पहली महिला हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प 200 पायदान नीचे आए
- इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति और कारोबारी डोनाल्ड ट्रम्प 200 पायदान नीचे आ गए हैं। उनकी दौलत 3.1 अरब डॉलर है। वे लिस्ट में 766वें नंबर पर हैं। पिछले साल से उनकी दौलत में 40 करोड़ डॉलर की कमी आई है।
Comment Now