मुंबई/श्योपुर।श्रीदेवी के निधन से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस भी बेहद गमगीन हैं। हालांकि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा पर उनकी मौत का कुछ ज्यादा ही गहरा असर हुआ है। दरअसल, ओमप्रकाश मन ही मन में श्रीदेवी को पत्नी मान चुके थे। उनकी मौत से दुखी ओमप्रकाश ने हाल ही में ददुनि गांव में श्रद्धांजलि सभा रखी। यहां उन्होंने श्रीदेवी के लिए अपना सिर भी मुंडवाया। श्रीदेवी की मौत की खबर मिलते ही छोड़ा था दाना-पानी...
- श्रीदेवी की मौत की खबर मिलते ही ओमप्रकाश ने खाना-पीना छोड़ दिया था। रविवार को गांव में श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने श्रीदेवी को याद किया।
- ओमप्रकाश ने श्रीदेवी से शादी करने की ठान रखी थी, जिसके चलते उन्होंने आज तक शादी नहीं की।
- 2002 में ओमप्रकाश मेहरा ने वोटर लिस्ट में अपनी पत्नी का नाम श्रीदेवी लिखवाया था। उनके मुताबिक वो सात जन्मों तक श्रीदेवी के साथ शादी का इंतजार करेंगे।
श्रीदेवी को लिखी थीं 3 हजार से ज्यादा चिट्ठियां...
- ओमप्रकाश श्रीदेवी के नाम 3 हजार से ज्यादा चिट्ठियां लिख चुके थे। हालांकि उन्हें कभी भी श्रीदेवी से मिलने का मौका नहीं मिला।
- उन्होंने स्कूल के समय पहली बार श्रीदेवी की फिल्म देखी थी, तभी से वो उन्हें पसंद थीं और उनके फैन हो गए थे।
- ओमप्रकाश के मुताबिक, एक बार श्रीदेवी ने उन्हें मुंबई बुलाया था, लेकिन किसी वजह से वो नहीं जा पाए थे।
Comment Now