Thursday, 22nd May 2025

कांग्रेस की चुनावी कवायद: 34 जिलों में नई टीम का एलान, 500 से ज्यादा नामों की लिस्ट जारी

Mon, Mar 5, 2018 5:11 PM

रायपुर.विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपने 34 जिलों की नई टीम का ऐलान कर दिया। इसमें बड़े नेताओं की पसंद पर उनके क्षेत्र में जिलाध्यक्ष तय किए गए हैं। रायपुर शहर में ऐन वक्त पर पुराने अध्यक्ष विकास उपाध्याय को ही बनाए रखने का फैसला किया गया। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए संगठन में फ्री किया जा रहा था। परंतु राजधानी में संगठन की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें बनाए रखने का फैसला किया गया। संगठन में रहने पर अब विकास को चुनाव से अलग रखा जा सकता है। संगठन में कसावट लाने के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार को जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और पीसीसी डेलिगेट्स की नियुक्ति कर दी। रविवार को देर शाम एआईसीसी ने 500 से अधिक पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी।

 

दैनिक भास्कर ने पहले ही जिलों में बदले जाने वाले जिलाध्यक्षों का नाम प्रकाशित कर दिया था। एआईसीसी द्वारा जारी सूची ने भी भास्कर की खबर पर मुहर लगा दी। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को जिलाध्यक्ष पद से हटाने के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फार्मूले पर अंतत: आलाकमान ने सहमति दे दी है।

सभी को किया संतुष्ट

कांग्रेस द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के साथ ही दूसरे अन्य नेताओं को भी संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। कोरबा व बिलासपुर जिले में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत की पसंद को महत्व दिया गया है। वहीं, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया जिले में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को तवज्जो दिया गया है। दुर्ग, राजनांदगांव जिले में भूपेश की पसंद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।शेष|पेज 11

इसके अलावा बलौदा बाजार में सत्यनारायण शर्मा, गरियाबंद में अमितेश शुक्ला, कवर्धा में मो. अकबर, बस्तर ग्रामीण में देवती कर्मा, जांजगीर-चांपा में शिव डहरिया व मुंगेली में ताम्रध्वज और रविंद्र चौबे की पसंद का ख्याल रखा गया है।

किसे किस जिले की मिली जिम्मेदारी

रायपुर ग्रामीण नारायण कुर्रे
रायगढ़ शहर जयंत ठेठवार
रायगढ़ ग्रामीण अरुण मलाकार
बस्तर ग्रामीण राजमन बेंजाम
कवर्धा रामकृष्ण साहू
बिलासपुर ग्रामीण विजय केशरवानी
राजनांदगांव शहर दिनेश शर्मा
राजनांदगांव ग्रामीण नवाज खान
गरियाबंद बैसाखू साहू
बलौदा बाजार दिनेश यदु
महासमुंद आलोक चंद्राकर
धमतरी लेखराम साहू
बालोद अभिषेक शुक्ला
बेमेतरा आशीष छाबड़ा
सुकमा करणदेव
नारायणपुर रजनू नेताम
कोंडागांव रवि घोष
बीजापुर विक्रम मंडावी
कांकेर भुनेश्वर नागराज
दंतेवाड़ा
विक्रम सुराना
मुंगेली आत्मा क्षत्रिय
कोरबा शहर राजकिशोर प्रसाद
कोरबा ग्रामीण उषा तिवारी
जांजगीर दिनेशचंद्र शर्मा
जशपुर पवन अग्रवाल
सूरजपुर विंदेश्वर सिंहदेव
बलरामपुर गोपाल गुप्ता
कोरिया नजीर अजहर

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery