Monday, 14th July 2025

ऑस्कर: रॉकवेल बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, भारत के अली फजल की विक्टोरिया एंड अब्दुल को नहीं मिला अवॉर्ड

Mon, Mar 5, 2018 4:58 PM

लॉस एंजिल्स. यहां हॉलीवुड में 90th एकेडमी (ऑस्कर) अवॉर्ड्स समारोह चल रहा है। सैम रॉकवेल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड जीता। सैम का ये पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। वहीं, एलीसन जेनी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला। भारत के एक्टर अली फजल और ब्रिटिश स्टार जूडी डेंच की भूमिका वाली विक्टोरिया एंड अब्दुल को ऑस्कर नहीं मिल पाया। फिल्म द शेप ऑफ वॉटर 13 कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

 

महारानी विक्टोरिया के नौकर की भूमिका में थे फजल
- फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल में अली फजल ने क्वीन विक्टोरिया के नौकर का किरदार निभाया है। डेंच, विक्टोरिया के रोल में हैं। वे जेम्स बॉन्ड सीरीज में भी नजर आती रही हैं।
- विक्टोरिया एंड अब्दुल ब्रिटिश-अमेरिकन बायोग्राफिकल ड्रामा है। ये फिल्म शरबानी बसु की किताब पर आधारित है। इसमें दो किरदारों के आपसी रिश्ते को दिखाया गया है।
- विक्टोरिया एंड अब्दुल मेकअप, हेयरस्टाइल और कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए नॉमिनेटेड थी। मेकअप-हेयर स्टाइलिंग के लिए 'डार्केस्ट अवर' और 'फैंटम थ्रेड' को कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड मिला।

रॉकवेल को बेस्ट सपोर्टिंग
- 49 साल के सैम रॉकवेल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला। उन्होंने फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' में एक पुलिस अफसर का रोल किया है।
- इससे पहले रॉकवेल इसी फिल्म के लिए बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड जीत चुके हैं।
- रॉकवेल ने अपना अवॉर्ड पूर्व हॉलीवुड एक्टर फिलिप सेमूर हॉफमैन को समर्पित किया।

इन फिल्मों को भी मिले अवॉर्ड

- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: द शेप ऑफ वॉटर

- बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म: ए फंटास्टिक वुमन (चिली)

- बेस्ट एनीमेटेडेट फीचर फिल्म: कोको (डिज्नी)

- बेस्ट एडीटिंग: ली स्मिथ (डनकिर्क)

- बेस्ट विजुअल इफेक्ट: ब्लेड रनर 2049

- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: फैंटम थ्रेड

- मेकअप-हेयर स्टाइल: डार्केस्ट अवर

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery