Thursday, 22nd May 2025

राशिफल 28 फरवरी: अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा

Wed, Feb 28, 2018 9:32 PM

जानिए 28 फरवरी, रविवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): कॅरियर में रुकावट व अवरोध समाप्त होंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): व्यर्थ का व्यय भार बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। मित्रों की सलाह काम आएगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। अधिकारी आपके कार्य में संतुष्ट रहेंगे।

GEMINI (21 मई – 20 जून): पारिवारिक सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने के योग हैं। अविवाहितों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ईश्वर आराधना में मन लगेगा।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): बनते काम रुक जाएंगे। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। परिश्रम व मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगेगी। ईश्वरीय आराधना से शांति प्राप्त होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): व्यापार में जोखिम ना उठाएं। रुपए की आवक का रास्ता खुलेगा। कल्याणकारी कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): किसी अप्रिय घटना की आशंका हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा मन को प्रसन्नता देगी। कारोबार में पार्टनर से संबंध मजबूत बनेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के मामलों में ना पड़ें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। नौकरी में तरक्की व स्थानांतरण की संभावना है। निवेश, लॉटरी आदि से लाभ प्राप्त होगा।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पिछड़ सकता है। आपकी कडी मेहनत का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। भाई-बहन के संबंध मजबूत होंगे। किसी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): दूसरों के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बिना मतलब परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति डावांडोल रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों के साथ मौजमस्ती करके मन प्रसन्ना रहेगा।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): आपका ध्यान घर परिवार पर केंद्रित रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होने से मन में हर्ष रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के आसार हैं। यात्रा शुभ।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): व्यापार-व्यवसाय में निवेश से नुकसान हो सकता है। सहकर्मी की हर गतिविधि पर नजर रखें। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज ना करें। माता-पिता के सहयोग से पुराना कर्ज उतर जाएगा।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता के कारण पदोन्नाति हो सकती है। व्यापारिक यात्रा टालें। बुजुर्गों की सलाह से निवेश लाभदायक रहेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery