मुंबई. बॉलीवुड और देश आज अपनी हवा हवाई, जुमा-चुम्मा, चांदनी और मॉम यानी श्रीदेवी को अंतिम विदाई देगा। इसके पहले, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात करीब 10 बजे भारत लाया गया। अनिल कपूर के घर सितारों का जमावड़ा शुरू हो चुका है। अंतिम संस्कार दोपहर बाद होगा। सुबह 8 से 11 बजे तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी।
Comment Now