Thursday, 22nd May 2025

राशिफल 24 फरवरी: आज है करियर को लेकर बड़ा फैसला लेने का दिन

Sat, Feb 24, 2018 6:23 PM

जानिए 24 फरवरी, शनिवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): युवा वर्ग को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के आसार हैं। अचानक किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में वृद्धि व विवेक से फैसला लेना होगा। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं।

GEMINI (21 मई – 20 जून): परिवार व करियर की तरफ से खुशी भरी खबर मिलेगी। नई नौकरी मिल सकती है या वेतनवृद्धि के साथ तरक्की संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के पूरा होने का संतोष मिलेगा।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): नौकरी व व्यापार में मेहनत व परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के लोग आपके साथ हर परिस्थिति में सहयोग करेंगे। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): माता या पिता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। संतान के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लंबी यात्रा कष्टदायक साबित हो सकती है। मन अकारण उदास रह सकता है। पत्नी का प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): जरूरी ना हो तो निवेश ना करें। मित्रों पर ज्यादा भरोसा ना करें। परिवार में तनाव हो सकता है। व्यापार में आकस्मिक लाभ से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सेहत में लापरवाही ना करें।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): सेहत सामान्य रहेगी। संतान के अध्ययन से संबंधित चिंता हो सकती है। फालतू के कार्यों में धन का अपव्यय हो सकता है। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बिठा पाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नए संपर्कों का व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): लालच व स्वार्थ से दूर रहें। दवाइयों के अलावा योग, ध्यान आदि पर ध्यान देंगे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं पर अमल करें।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): अच्छा सीखने की चाह मन में रहेगी। धन की प्राप्ति के साथ कहीं पूंजी निवेश भी कर सकते हैं। अनचाहे मेहमानों के आगमन से व्यस्तता के चलते काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। नवीन आय स्रोतों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। क्रय-विक्रय संबंधी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पति-पत्नी का सहयोग मिलेगा।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे। दाम्पत्य में प्रेम की प्रबल भावना रहेगी। व्यापार व नौकरी में आपके मनमाफिक कार्य होंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery