Thursday, 22nd May 2025

MP में बाईपोल: कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 10 बजे तक 16% मतदान

Sat, Feb 24, 2018 6:10 PM

अशोकनगर कलेक्टर वीएस चौधरी ने शुक्रवार को मुंगावली से कांग्रेस कैंडिडेट बृजेंद्र सिंह यादव को क्लीनचिट दे दी।

भोपाल.मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहा है। ये दोनों सीटें कोलारस और मुंगावली हैं। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। उधर, अशोकनगर कलेक्टर वीएस चौधरी ने शुक्रवार को मुंगावली से कांग्रेस कैंडिडेट बृजेंद्र सिंह यादव को क्लीनचिट दे दी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में कोलारस से कांग्रेस के रामसिंह यादव और मुंगावली से पार्टी के ही महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने जीत हासिल की थी। दोनों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।

 


इनके बीच है मुकाबला

मुंगावली (अशोक नगर)
बाई साहेब- बीजेपी
बृजेंद्र सिंह यादव- कांग्रेस 
कुल वोटर- 1,91,009 
पुरुष- 1,02,075 
महिलाएं- 88,937 
अन्य- 1

कोलारस (शिवपुरी)
महेंद्र सिंह यादव- कांग्रेस 
देवेंद्र जैन- बीजेपी 
कुल मतदाता- 2,44,457 
पुरुष- 1,30,697 
महिलाएं- 1,13,753 
अन्य- 7


बीजेपी ने की थी कांग्रेस कैंडिडेट की शिकायत
- बीजेपी ने यादव का फोटो जारी कर चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि वे वोटरों को पैसे बांट रहे हैं। 
- इससे पहले सागर के बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन पर मुंगावली में एफआईआर दर्ज की गई थी। जैन चुनाव प्रचार थमने के बाद मुंगावली में घूमते हुए दिखाई दिए थे। 
- उधर, कोलारस में भी विधायक नरेंद्र कुशवाह की गाड़ी तोड़ने के मामले में कांग्रेसियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। 
- इससे नाराज बीजेपी कार्यकर्ता सलीना सिंह के दफ्तर पहुंच गए। सीईओ से उनकी करीब 10 मिनट तक तीखी बहस हुई।

कलेक्टर ने बताया क्लीनचिट का आधार
- कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा-कांग्रेस कैंडिडेट ने बताया कि फोटो में मैंने हाथ में पैसे नहीं लिए हैं। मैं जब महिला के पैर छू रहा था तब चंद्रपाल को भी पैसे देने से मना कर दिया था। 
- बृजेंद्र के समर्थक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला के पानी से भरा घड़ा लेकर सामने आने पर मैंने धार्मिक मान्यता के अनुसार घड़े में डालने के लिए 10 रुपए का नोट पर्स से निकाला था, लेकिन यादव ने घड़े में डालने के लिए नोट नहीं लिया।

सीईओ, सीजेआई नहीं: बीजेपी प्रवक्ता
- बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि सलीना सिंह सीईओ हैं। भारत के चीफ जस्टिस नहीं। वे तो इस तरह बात कर रही हैं जैसे सीजेआई हों। आखिर भाजपा की शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery