Thursday, 22nd May 2025

दिल्ली की बस में अश्लील हरकत: पुलिस ने जारी किया आरोपी का पोस्टर, 25000 का इनाम घोषित

Sat, Feb 17, 2018 8:40 PM

नई दिल्ली. भरी बस में अश्लील हरकत करने वाले शख्स की दिल्ली पुलिस को तलाश है। उसने इसका एक पोस्टर जारी किया है। उसकी जानकारी देने वाले को 25000 रुपए का इनाम देने का एलान किया गया है। बता दें कि इस शख्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट ने अश्लील हरकत करते मोबाइल में कैद किया था। इसने लड़की को छूने की कोशिश भी की थी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अब आरोपी की तलाश कर रही है।

 

क्या है मामला?
- 7 फरवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट रूट नंबर-774 की बस से कॉलेज से घर जा रही थी।
- उसने पुलिस को बताया कि बस जब वसंत विहार इलाके में थी, तभी उसके बाजू में बैठे एक अधेड़ शख्स ने उसकी कमर छूने की कोशिश की। उसने मुड़कर देखा तो वह मास्टरबेटिंग कर रहा था। वह अपने पैरों पर झोला रखकर उसकी आड़ में यह हरकत कर रहा था।

लड़की ने बनाया था वीडियो
- लड़की का आरोप है कि इससे पहले उस शख्स ने उसे छूने की कोशिश की थी, लेकिन उसने फटकार दिया। इसके बाद वह अश्लील हरकत करने लगा। लड़की ने ऐसा करते हुए उसका वीडियो बना लिया था। वह अगले स्टॉप पर उतरी और सीधे पुलिस स्टेशन जाकर संबंधित शख्स की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery