Tuesday, 3rd March 2026

दमोह के हिनोती आजम गांव में पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्मदाह

Fri, Feb 16, 2018 7:55 PM

दमोह। नोहटा थाना के हिनोति आजम गांव में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी आग के हवाले कर लिया। घटना में पति की भी मौत हो गई। पत्नी का नाम रंजना विश्कर्मा और पति का नाम सुरेश विश्कर्मा बताया गया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम, एस पी विवेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में आस-पास के लोगों से भी जानकारी ले रही है। पड़ोसियों ने की घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मामले की सूचना मिलने के बाद रंजना और सुरेश के रिश्तेदार भी उनके घर पहुंच गए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery