ग्वालियर। वेलेंटाइन-डे पर बुधवार देररात प्रेमी फांसी पर झूल गया तो प्रेमी ने छत से कूदकर जान दे दी। दोनों ने यह कदम आपसी विवाद के बाद उठाया। आवाज सुन पत्नी कमरे में पहुंची तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी की चीख सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना बड़ा गांव चौराहे की है।
मिली जानकारी अनुसार मुरार क्षेत्र के बड़ा गांव चौराहे 40 वर्षीय प्रॉपर्टी ब्रोकर रामबिहारी सिंह अपनी पत्नी सीता और दो बच्चों के साथ रहता था। सीता की बहन की 20 वर्षीय बेटी प्रिया भी उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रही है।
- सूत्रों की माने तो रामबिहारी और प्रिया के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वेलेंटाइन डे पर रामसिंह और प्रिया दंदरौआधाम घूमने गए थे। यहां से लौटने के बाद देररात रामबिहारी प्रिया के कमरे में गया। यहां किसी बात पर दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और गुस्से में रामबिहारी ने फांसी के फंदे पर लटक गया।
- रामबिहारी को फंदे पर लटका देख प्रिया ने पहले उसका फंदा काटने की कोशिश की, लेकिन जब वह उसे नहीं बचा पाई तो खुद छत से नीचे कूद गई। आवाज सुन नीचे सो रही पत्नी सीता मौके पर पहुंची तो पति फंदे पर लटका था। प्रिया को ना पाकर इधर-उधर देखा तो प्रिया नीचे पड़ी दिखाई दी। यह देख पत्नी की चीख निकल गई, जिसके बाद लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
- लोगों ने प्रिया को देखा तो उसकी सांसें चल रही थी। इस पर वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जबकि रामबिहारी की मौत हो चुकी थी। पत्नी सीता ने पुलिस को बताया कि राम बिहारी से प्रिया प्रतिदिन लड़ती थी। प्रिया उसके पति के साथ मारपीट भी करती थी। बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। प्रिया ने ही रामबिहारी को फांसी पर लटकाया होगा।
Comment Now