यह है दुनिया के सबसे खतरनाक बार्डर्स जहां जाने भर से जा सकती हैं आपकी जान।
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया बार्डर- वर्षों पुरानी दुश्मनी निभा रहे इन दोनों देशों के बीत कई युद्ध तक हो चुके हैं। दोनों देशों में बढ़ती तनातनी से इस बार्डर पर हमेशा तनाव रहता है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक बार्डर्स में शुमार किया जाता है।
भारत पाकिस्तान बार्डर- सर रेडिक्लिफ द्वारा निर्धारित भारत और पाक के बीच की सीमा-रेखा को दुनिया में सबसे खतरनाक बार्डर्स में से एक माना जाता है। लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
इजरायल फलीस्तीन बार्डर- इन दो देशों के बीच उच्च सैन्यीकृत बार्डर हमेशा से ही हिंसा के केन्द्र रहे हैं। फलीस्तीन के हमास और इजरायली फोर्स के बीच अक्सर यहां मुठभेड़ होती रहती है। वर्तमान में येरुसलेम को राजधानी बनाने के बाद यहां हिंसा में इजाफा देखा गया है।
अफगानिस्तान पाकिस्तान बार्डर- इन दो देशों के बीच आतंकवाद, तस्करी और अपराधों को लेकर अक्सर एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते रहे हैं। तालिबान का प्रभाव कम करने और मादक पदार्थों के तस्करी को रोकने के लिए यहां भी दोनो देशों की सेनाऐ अक्सर फायरिंग करती रहती हैं।
कोलंबिया इक्वाडोर बार्डर- कोलंबिया सरकार द्वारा देश में हिंसा के लिए इक्वाडोर के आतंकी समूहों को जिम्मेदार बताने और बार्डर पार कार्यवाई करने से इन दोनों देशों के सीमा पर भारी तनाव रहता है। यहां मात्र बार्डर पार करने के जुर्म में देखते ही गोली मारने का आदेश है।
मैक्सिको यूएस बार्डर- लगभग 1989 मील लंबी यह सीमा रेखा दोनों देशों को अलग करती है। इसी रास्ते कई बार यूएस में अवैध रूप से अप्रवासी देशों के लोगों का आना होता है। जिससे यहां की सुरक्षा बहुत ज्यादा है।
इजरायल सीरिया बार्डर- इजरायल और सीरिया की दुश्मनी जग जाहिर है। दो युद्ध लड़ चुके दोनों देशों की सीमा पर भारी संख्या में सेना तैनात रहती है। इसका प्रमुख कारण वर्तमान में सीरिया का अस्थिर अंदरुनी हालात भी हैं।
यमन सऊदी अरब बार्डर- खाड़ी देशों में सबसे गरीब यमन और सबसे अमीर सऊदी अरब के बीच लगातार छद्म युद्ध चल रहा है। अक्सर यमन की तरफ से हूती विद्रोहियों द्वारा मिसाइल हमले के जवाब में सऊदी अरब एयर स्ट्राइक करता रहता है।
चीन उत्तर कोरिया बार्डर- यह बार्डर भी दोनों देशों की कड़ी सुरक्षा में रहता है। अक्सर उत्तर कोरिया के लोग चीन में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। अभी हाल में ही इन दोनों देशों के संबंधों में खटास देखने को मिली है।
Comment Now