स्पोर्ट्स डेस्क. बीते महीने IPL के नए सीजन के लिए हुई ऑक्शन में श्रीलंकाई स्टार बॉलर लसिथ मलिंगा अनसोल्ड रह गए थे। किसी टीम ने उन्हें खरीदने में इंट्रेस्ट नहीं लिया था। हालांकि अब ये स्टार क्रिकेटर एकबार फिर IPL टीम मुंबई इंडियन्स के साथ दिखाई देगा। पर अब वे बतौर प्लेयर नहीं बल्कि मेंटर के तौर पर नजर आएंगे। मुंबई इंडियन्स टीम ने उन्हें बॉलिंग मेंटर बनाया है। गांव में रहते हैं मां-बाप...
- ये स्टार क्रिकेटर अपनी वाइफ और दोनों बच्चों के साथ कोलंबो में रहता है। वहीं, उनके माता-पिता गाले शहर के पास स्थित रथगामा में रहते हैं जो उनका पुश्तैनी गांव है।
- लसिथ मलिंगा की मां का नाम स्वर्णा है। वे पहले बैंक कर्मचारी रही हैं हालांकि, अब वो ये नौकरी नहीं करतीं और घर में ही रहती हैं।
- कुछ वक्त पहले दिए एक इंटरव्यू में लसिथ की मां ने बताया था कि लसिथ की लाइफ काफी बिजी हो गई है और उन्हें कोलंबो में ही रहना ज्यादा अच्छा लगता है।
- वहीं, उनके माता-पिता आज भी अपने गांव में बने बड़े-से घर में रहते हैं। उनके पेरेंट्स का कहना है कि उन्हें शहर का शोर-शराबा बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
- वे पुश्तैनी घर में ही रहते हैं और अपने गार्डन की देखभाल करते हुए अपना वक्त बिताते हैं। जब भी अपने बेटे की याद आती है या उससे मिलना होता है तो ये खुद ही शहर होकर आ जाते हैं।
आज भी कपड़ों की सिलाई करती है मां
- लसिथ की मां के पास आज भी सिलाई मशीन रखी हुई है, जिस पर वे खुद पॉलिस्टर के कपड़े सिलती हैं।
- उनकी मां अपने लिए और लसिथ के पिता के कपड़े भी खुद ही सिलती हैं। उनका कहना है कि इससे टाइम पास भी हो जाता है और मन भी लगा रहता है।
- लसिथ की मां के मुताबिक वे सिलाई का काम अपनी मर्जी से और अपनी खुशी के लिए करती हैं।
ऐसा रहा IPL करियर
- मलिंगा ने IPL करियर में 110 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 154 विकेट लिए। वे IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं।
- IPL 2011 सीजन में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे, जिसके बाद उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी।
Comment Now