Thursday, 22nd May 2025

कोलारस, मुंगावली उप चुनाव के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक 9 फरवरी को भोपाल

Fri, Feb 9, 2018 6:30 PM

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा उप चुनाव के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 9 फरवरी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में होगी। मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह की उपस्थि‍ति में दोपहर 12.30 बजे से होने वाली इस बैठक में सात मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, एनसीपी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और तृणमूल कांग्रेस शामिल है। बैठक में आदर्श आचरण संहिता का पालन, निर्वाचन व्यय निगरानी, कानून एवं व्यवस्था आदि विषयों के संबंध में राजनैतिक दलों को जानकारी दी जायेगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery