भोपाल/इंदौर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार सुबह शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुबह साढ़े नौ बजे राजभवन में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शिवराज सरकार में अब तीन नए चेहरे के रूप में बालकृष्ण पटेल, जालमसिंह पटेल और नारायणसिंह कुशवाह को शामिल किया गया है।
- राज्यपाल ने सबसे पहले ग्वालियर दक्षिण से विधायक नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई। इसके बाद खरगोन से विधायक बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह को शपथ दिलवाई गई। दोनों को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई गई। शिवराज सरकार के मौजूदा मंत्रिमंडल में 19 कैबिनेट एवं 9 राज्यमंत्री हैं।
- गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संकेत दिए थे। इसके बाद शनिवार को तीन मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। कैबिनट विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
Comment Now