Saturday, 24th May 2025

ईको फ्रेंडली तरीके से प्रदेशभर के हलवाई गायों के लिए जुटाएंगे रोटी

Sun, Feb 4, 2018 5:58 PM

इंदौर। शहर की सड़कों से गोमाता को हटाए जाने के बाद प्रदेशभर के हलवाई उन तक गो ग्रास पहुंचाएंगे। इसके लिए वे ईको फ्रेंडली तरीका अपनाएंगे। यानी गो ग्रास एकत्रित करने के लिए पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहन का इस्तेमाल नहीं होगा। सदस्य निर्धारित क्षेत्र से गाय के लिए बनाई जाने वाल पहली रोटी साइकिल से एकत्रित करेंगे। इसे निर्धारित गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।

श्रमजीवी हलवाई संघ के नेतृत्व में चलाई जाने वाली गो ग्रास योजना की शुरुआत इंदौर से की गई है। इसके बाद प्रदेश के 32 जिलों में क्रमबद्ध तरीके से इसे चलाया जाएगा। योजना में सहयोग देने के लिए सदस्य बनाने का सिलसिला जारी है। हर जिले में इस योजना में सहयोग देने के लिए एक हजार सदस्य बनाए जाएंगे। एक सदस्य हर दिन एक क्षेत्र से गो ग्रास साइकिल से एकत्रित कर क्षेत्र की गोशाला तक पहुंचाएगा। एक दिन में 200 घरों से गो-ग्रास एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रमजीवी हलवाई संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह ठाकुर के अनुसार संघ के इंदौर जिले में 7 हजार सदस्य हैं। इच्छुक लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है।

गोसेवा हमारी संस्कृति

पहली रोटी गोमाता के लिए बनाने की हमारी संस्कृति है। इसके चलते हमने योजना शुरू की है। हमारे संगठन प्रदेश के 40 जिलों में सक्रिय हैं। इसके डेढ़ लाख सदस्य हैं। योजना में सेवा देने वाले इच्छुक सदस्यों को जोड़ना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत इंदौर से की जा रही है। इसमें सेवा देने के लिए करीब 110 सदस्य इंदौर जिले से बनाए जा चुके हैं। अन्य जिलों में भी पहल शुरू हो चुकी है। एक सदस्य को अधिकतम तीन माह में एक बार सेवा का अवसर मिलेगा।

-बनवारीलाल ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष श्रमजीवी हलवाई संघ

कहीं लगाए एटीएम, कहीं गो-ग्रास पात्र

-संस्था सृजन द्वारा गाय की रोटी गोशाला तक पहुंचाने के लिए मल्हारगंज चौराहा सहित चार दर्जन से अधिक कॉलोनियों में गो-ग्रास पात्र लगाए गए हैं। इसमें लोग गाय के लिए रोटी डालते हैं, जिसे संस्था के कार्यकर्ता एकत्रित कर गोशाला में पहुंचाते हैं।

-आस्था रोटी बैंक द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर 13 एटीएम की स्थापना की गई है। आदिनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आरसी जैन इस योजना के माध्यम से रोटी एकत्रित कर गोमाता तक पहुंचाते हैं।

-पार्षद दीपक जैन (टीनू) द्वारा वार्ड 6 में गो-ग्रास सेवा वाहन चलाया जा रहा है। इस तीन पहिया वाहन के जरिये घरों से गाय की रोटी एकत्रित करने के साथ ही उनके खाने योग्य, फल, सब्जी व अन्य सामग्री भी एकत्रित की जाती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery