Friday, 23rd May 2025

रूसियों की गिरफ्तारी के लिए घेरेबंदी कर रहा अमेरिका : रूसी विदेश मंत्रालय

Sat, Feb 3, 2018 8:15 PM

मॉस्को। रूस ने अपने नागरिकों को यात्रा चेतावनी जारी की है कि वे विदेश जाने से पहले दो बारे सोचें। इसमें कहा गया है कि दुनियाभर में रूस के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अमेरिका उनकी घेरेबंदी कर रहा है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में रूसी नागरिकों को चेताया गया है कि वाशिंगटन के अनुरोध पर विदेश में उन्हें गिरफ्तार किए जाने का गंभीर खतरा है।

गिरफ्तार करने के बाद उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। बयान के अनुसार, "अमेरिका और रूसी प्रशासन के बीच सहयोग को बेहतर बनाने के हमारे अनुरोध के बावजूद... अमेरिका की स्पेशल सर्विसेज ने दुनियाभर में रूसी नागरिकों की घेरेबंदी करना जारी रखा है।"

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है, "इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हम रूसी नागरिकों से बार-बार आग्रह करते हैं कि विदेश जाने की योजना बनाने से पहले वे संभावित जोखिमों पर अच्छी तरह से विचार करें।" इसमें कहा गया है कि 2017 की शुरुआत के बाद से अमेरिका के हस्तक्षेप के कारण बाहर के देशों में अब तक 10 से अधिक रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया जा चुका है।

उदाहरण के तौर पर स्पेन, लातविया और ग्रीस में अमेरिकी साइबर अपराध के आरोप में कम से कम रूस के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल संदिग्ध रूसी साइबर अपराधियों के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

अमेरिका और विदेश में 2017 में रूस के सात नागरिकों को गिरफ्तार या उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो पिछले छह वर्षों की तुलना में दोगुना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery