Saturday, 24th May 2025

कासगंज हिंसा के 2 वीडियो: बंदूक लिए युवा कर रहे फायरिंग, बाइक रैली में आखिरी बार दिखा चंदन

Wed, Jan 31, 2018 7:22 PM

कासगंज. यूपी के कासगंज जिले में अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। कासगंज हिंसा से जुड़े 2 वीडियो सामने आए हैं। एक में तिरंगा यात्रा के दौरान फायरिंग करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। मुस्लिम बहुल इलाके में कुछ युवाओं का एक समूह दिखाई दे रहा है और गोलियां चलने की आवाजें भी आ रही हैं। वहीं, 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालते हुए मृतक चंदन गुप्ता का वीडियो भी सामने आया है। चंदन बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इसे चंदन का आखिरी वीडियो माना जा रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। DainikBhaskar.com इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

सबको माफ किया: अकरम

- कासगंज हिंसा में जख्मी अकरम ने कहा कि उसने सबको माफ कर दिया है।

- मीडिया से बात करते हुए अकरम ने कहा कि वो 26 जनवरी को अपनी वाइफ से मिलने के लिए कासगंज होते हुए अलीगढ़ जा रहा था। कासगंज पहुंचते ही 100-150 लोगों ने उसे घेरकर हमला बोल दिया। हालांकि भीड़ में से ही कुछ लोगों ने अकरम को बचाया और उसे जाने दिया।

- हिंसा के दौरान अकरम की आंख में गंभीर चोट आई थी। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल आगरा और फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।


कांग्रेस नेताओं को कासगंज जाने की परमिशन नहीं

- प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को कासगंज जाने से रोक दिया है। कासगंज हिंसा के बाद राज बब्बर की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंदन के परिजन से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहा था।

- मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, हिंसा के मामले में पुलिस ने 6 एफआईआर दर्ज कीं। कुल 123 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिंसा को लेकर योगी सरकार से डिटेल रिपोर्ट मांगी है।


क्या है मामला?

- 26 जनवरी को कासगंज जिले के कोतवाली इलाके में बिलराम गेट चौराहे पर तिरंगा यात्रा के तहत विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी के कार्यकर्ता बाइक से रैली निकाल रहे थे।

- इस दौरान नारेबाजी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों से बहस हो गई। तकरार में दोनों तरफ से फायरिंग, पत्थरबाजी हुई, जिसमें तिरंगा यात्रा में शामिल चंदन गुप्ता नाम के शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरे पक्ष के एक शख्स को भी गोली लगी थी।
- इसके बाद यहां तोड़फोड और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा में मारे गए युवक के परिवार वालों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery