नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस पर पहली बार 10 आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख मुख्य अतिथि बनेंगे। पहले गणतंत्र दिवस से अब तक केवल 2 बार दो देशों के प्रमुख एक साथ अतिथि बने हैं। चीन से मिल रही चुनौती को देखते हुए आसियान नेताओं का भारत दौरा बेहद खास है। आसियान संगठन में सिंगापुर समेत 10 देश शामिल हैं। 64 करोड़ की आबादी वाले इन देशों की जीडीपी 213 लाख करोड़ रुपए है। ये भारत की कुल जीडीपी (159 लाख करोड़ रुपए) से 33% ज्यादा है और आबादी आधी (करीब 130 करोड़) है। यानी आसियान आर्थिक रूप से मजबूत है।
ASEAN देशों से भारत का कुल 5.2 लाख करोड़ का कारोबार
- गणतंत्र दिवस परेड से पहले एसोसिएशन ऑफ साउथ एशियन नेशंस (ASEAN) के नेता गुरुवार को इंडिया आसियान कमेमरेटिव समिट में शामिल होंगे। यह सम्मेलन साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है।
- मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में यह अपनी तरह का तीसरा सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। इससे पहले भारत 2015 में
तीसरा इंडो-अफ्रीका समिट और 2016 में गोवा में ब्रिक्स समिट कर चुका है।
Comment Now