Thursday, 22nd May 2025

राशिफल 24 जनवरी: आज किसी काम में न करें जल्दबाजी, हो सकता है नुकसान

Wed, Jan 24, 2018 7:16 PM

जानिए 24 जनवरी 2018, बुधवार का राशिफल...आज क्या खास कह रहे हैं आपके सितारे ..

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): व्‍यापार व नौकरी में माहौल अनुकूल रहेगा। दूसरों की समस्‍या के कारण मन अशांत रहेगा। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग प्राप्‍त होगा। घर के लिए किसी महत्‍वपूर्ण वस्‍तु की खरीदी करेंगे।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): असफलता से अनजाना भय रह सकता है। किसी से वाद विवाद कोर्ट तक पहुंच सकता है। जल्‍दबाजी में किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं। व्‍यापार में अप्रत्‍याशित लाभ प्राप्‍त हो सकता है। यात्रा से लाभ।

GEMINI (21 मई – 20 जून): वरिष्‍ठ अधिकारी आपके काम से पूरी तरह संतुष्‍ट रहेंगे। पदोन्‍नति व स्‍थानांतरण की संभावना है। खानपान का विशेष ध्‍यान रखें। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलेंगे।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): बच्‍चों व परिवार को पूरा समय देंगे। मेहमानों की आवभगत में व्‍यस्‍त रहेंगे। पेट संबंधी समस्‍या हो सकती है। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): पुराने मित्र या व्‍यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखें। संतान को समय दें। प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर में क्‍लेश हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): विद्यार्थी अध्‍ययन के प्रति गंभीर रहेंगे। राजकीय पक्ष से कुछ परेशानी हो सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा तालमेल बना रहेगा।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): धार्मिक स्‍थान की यात्रा योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का श्रम व मेहनत सफल होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): परिवार काे लेकर कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। कामकाज में कुछ ठोस व कड़े निर्णय लेना पड़ेंगे। मित्रों से वांछित सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): धन प्राप्ति हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। भूमि, भवन के कार्यों में लाभ की संभावना अधिक है। रुका पैसा प्राप्‍त होगा। मेहमानों का आगमन प्रसन्‍नता देगा। माता पिता का स्‍नेह व आशीर्वाद मिलेगा।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): वाणी व मन पर नियंत्रण रखें। घर में किसी के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्‍यस्‍थता से हल होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): व्‍यापार के विस्‍तार की योजना बनाएंगे। किसी से वाद विवाद होने की संभावना है। किसी को याद कर आप भावुक हो उठेंगे। रिश्‍तेदारों का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा।दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): बीमारी में धन व्‍यय हो सकता है। सामाजिक हित के कार्यों में आप रुचि दिखाएंगे। आर्थिक स्थिति में चमत्‍कारिक रुप से सुधार होगा। बच्‍चों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक जाने का कार्यक्रम हो सकता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery