नई दिल्ली/दावोस.वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में इस बार वर्ल्ड लीडर्स और बिजनेस टायकून्स भारतीय डिशेज का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। भारत से 32 शेफ की एक टीम दावोस गई है। वह अपने साथ 1000 किग्रा मसाले भी ले गई है। इस टीम को ताज ग्रुप के शेफ रघु देवड़ा लीड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कड़ाकेदार ठंड में अगर गरम भजिया, समोसा खाने को मिल जाए तो क्या बात है। नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि उन्हें घर का स्वाद मिले, यही हमारी कोशिश रहेगी। मोदी इस समिट में पहली बार शामिल हो रहे हैं।
समिट में भारतीय डिशेज के होंगे 2 लाउंज
- शेफ रघु देवड़ा ने न्यूज एजेंसी को बताया- "हमारी टीम करीब 1200 लोगों का खाना तैयार करेगी। अपने दौरे में मोदी तीन अलग-अलग जगहों पर खाना खाएंगे। हर टाइम के लिए अलग-अलग मेन्यू रखे गए हैं।"
- "इसके साथ ही दो लाउंजेस में भी भारतीय खाने का इंतजाम किया जाएगा। एक में महाराष्ट्रियन और दूसरे में बाकी भारतीय खाना मिलेगा। भारतीय खाना के लिए भारत से करीब 1 हजार किग्रा मसाले लेकर आए हैं।"
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिनर में जाफरानी फलदारी कोफ्ता करी के साथ बनारसी दम आलू, पालक पनीर, गोभी मटर, दाल मखानी, अनारदाना रायता जैसी डिशेज परोसी जाएंगी। इसके अलावा नॉन-वेज खाने वालों के लिए स्पेशल मुर्ग तरीवाला और शिकमपुरी कबाब जैसी डिशेज रखी जाएंगी। मिठाई में गाजर का हलवा, नारियल चिक्की और इलायची भप्पा दही रखे जाएंगे
120 गेस्ट्स को स्पेशल डिनर देंगे मोदी
- वर्ल्ड लीडर्स को भारतीय स्वाद दिलाने के लिए ताज होटल्स पैलेस रिसॉर्ट्स के 32 शेफ तैयारियों में लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिनर में जाफरानी फलदारी कोफ्ता करी के साथ बनारसी दम आलू, पालक पनीर, गोभी मटर, दाल मखानी, अनारदाना रायता जैसी डिशेज परोसी जाएंगी। इसके अलावा नॉन-वेज खाने वालों के लिए स्पेशल मुर्ग तरीवाला और शिकमपुरी कबाब जैसी डिशेज रखी जाएंगी।
योग की क्लासेस भी होंगी
- चार दिन के इस समिट में वर्ल्ड लीडर्स और बिजनेस टायकून्स को योग ट्रेनिंंग का अरेंजमेंट भी किया गया है। इसके लिए भारत से आचार्य और योग एक्सपर्ट की टीम दावोस में मौजूद है।
इस समिट में शामिल होने वाले मोदी दूसरे पीएम
- 1997 में एचडी. देवेगौड़ा पीएम थे। तब वो दावोस समिट में शामिल हुए थे। इसके बाद यानी करीब 20 साल में मोदी ऐसे पहले भारतीय पीएम हैं, जो इस समिट में शिरकत करने जा रहे हैं।
- WEF चार दिन चलेगा। इसे स्विट्जरलैंड के स्कीइंग रिजॉर्ट में ऑर्गनाइज किया गया है। WEF में इस बार सबसे ज्यादा 130 देश हिस्सा ले रहे हैं। WEF के चेयरमैन क्लॉस श्वॉब के मुताबिक, "समिट सोमवार शाम से शुरू होगा। मीटिंग की थीम क्रिएटिंग अ शेयर्ड फ्यूचर इन ए फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड रखी गई है।''
- फोरम में शाहरुख खान, ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस केट ब्लेंचेट, लेजेंडरी ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन का सम्मान भी किया जाएगा।
- समिट में मोदी मंगलवार को ओपनिंग स्पीच देंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम दुनिया के सामने भारत की ओपन इकोनॉमी का नजरिया पेश करेंगे। इसके अलावा और ग्लोबल इकोनॉमी और भारत में इन्वेस्टमेंट के मामले में भी चर्चा कर सकते हैं।
- मोदी दुनिया के टॉप सीईओज के लिए डिनर भी होस्त करेंगे। मोदी स्विस पीएम एलन बर्सेट से भी मुलाकात करेंगे। पीएम के साथ अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, एमजे. अकबर और जितेंद्र सिंह भी दावोस जा रहे हैं।
Comment Now