Friday, 23rd May 2025

आईपीएल-11 के ऑक्शन के लिए 578 खिलाड़ियों के नाम फाइनल, इनमें से 360 भारतीय क्रिकेटर

Sun, Jan 21, 2018 7:24 PM

नई दिल्ली.इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)- इलेवन के लिए बेंगलुरु में 27-28 जनवरी को ऑक्शन होगा। इसके लिए देश-विदेश के करीब 1122 खिलाड़ियों ने रजिस्टेशन कराया था। शनिवार को 578 खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए गए। इनमें 360 भारतीय क्रिकेटर हैं। बाकी 218 विदेशी हैं। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक हजार से ज्यादा प्लेयर्स ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे करीब 18 प्लेयर्स को अलग-अलग टीमों ने पहले ही रिटेन कर लिया था।

- आईपीएल की साइट के मुताबिक, 1122 खिलाड़ियों में से सिर्फ 578 को फाइनल ऑक्शन के लिए जगह मिल पाई है। इनमें से 182 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। 544 प्लेयर्स इस दौड़ से बाहर हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा खिलाड़ी
- ऑस्ट्रेलिया: 54
- साउथ अफ्रीका: 41
- वेस्ट इंडीज: 34
- इंग्लैंड: 24
- न्यूजीलैंड: 24
- श्रीलंका: 18
- अफगानिस्तान: 10
- बांग्लादेश: 6
- जिम्बाबवे: 4

- नेपाल- 1
- कनाडा- 1
- आयरलैंड- 1

अमेरिका के खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह,
- इस साल ऑक्शन में अमेरिका के 2 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया था, लेकिन फाइनल लिस्ट में एक को भी जगह नहीं मिली। बांग्लादेश के 8 और जिम्बाब्वे के 7 खिलाड़ी भी रजिस्टर्ड हुए थे।

36 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

-नीलामी के लिए सबसे अधिक दो करोड़ रुपए का बेस प्राइस रखा गया है, जिसके बाद डेढ़ करोड़, एक करोड़, 75 लाख और 50 लाख के बेस प्राइस रखे गए हैं।

- अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए की बेस प्राइस रखी गई है।

- लिस्ट के 578 खिलाड़ियों में से 36 की बेस प्राइस 2 करोड़ है। वहीं, 33 की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है।

- नीलामी में 62 कैप्ड और 298 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर दांव लगेगा, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में 182 कैप्ड और 34 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के दो खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

करीब 28 प्लेयर्स रिटेन हुए थेरिटेंशन सेरेमनी में

- IPL ऑक्शन से पहले 4 जनवरी तक सभी फ्रेंचाइजियों को उन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी थी, जिन्हें वे रिटेन करना चाहती हैं। इनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी उनकी टीमों यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery