Monday, 14th July 2025

मंत्रालय के सामने कर्मचारियों ने शुरु की भूख हड़ताल

Wed, Jan 17, 2018 7:53 PM

भोपाल। वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति समेत लंबित मांगों को लेकर चार कर्मचारी संगठनों ने मंत्रालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरु की। इस भूख हड़ताल में चारों संगठन के करीब 100 कर्मचारी शामिल हुए हैं। जबकि शेष ढाई लाख कर्मचारियों ने हड़ताल को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है।

 
मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के एलएन शर्मा सहित कई कर्मचारी इस भूख हड़ताल में शामिल हैं। आंदोलन के चलते मंत्रालय और आसपाल पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। पुलिस ने समुचित बैरीकेडिंग व्यवस्था लगाई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

हड़ताल के चलते मंत्रालय, विंध्याचल, सतपुड़ा, नर्मदा भवन और निर्माण भवन में संचालित दफ्तरों का कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है। ये हड़ताल तीन दिन तक चलेगी।

आपको बता दें कि इस आंदोलन में मंत्रालय कर्मचारी संघ, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ और लघु वेतन कर्मचारी संघ शामिल हैं। वे लिपिक व कर्मचारियों की वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति समेत लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज हैं। इसे लेकर चारों संगठन प्रमुखों ने 15 दिन पहले सरकार को चेतावनी दी थी लेकिन इस दौरान सरकार की ओर से कोई पहल नहीं देखते हुए कर्मचारियों ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरु की। ये कर्मचारी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में हड़ताल पर रहेंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery