Friday, 23rd May 2025

US: कैलिफोर्निया की आग से कमजोर हुई मिट्टी बारिश में बही; 15 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

Fri, Jan 12, 2018 8:52 PM

न्यूयॉर्क. कैलिफोर्निया के पहाड़ी इलाके के मोंटेसिटो शहर में तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ियों से बहकर आई मिट्टी के साथ सैकड़ों मकान बह गए। 15 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया। इनमें 14 साल की बच्ची भी है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। करीब 48 किलोमीटर तक नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा।

 

जंगल की आग बनी मलबे की वजह

10 दिसंबर 2017 को कैलिफोर्निया के जंगलों में इतिहास की सबसे भीषण आग लग गई थी। हजारों एकड़ जंगल जल गया था। राख का ढेर बन गया। पेड़-पौधे नहीं बचने से मिट्‌टी की पानी सोखने की कैपेसिटी कम हो गई थी। यही वजह है कि मिट्‌टी कटकर फैल गई।

कार की साइज के पत्थर बहे

- प्रशासन ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सांता बारबरा काउंटी के कई इलाकों को खाली करने के निर्देश दिए थे।

- बारिश से कुछ घंटों पहले 7 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा था। कुछ लोगों ने दूसरी जगह जाने से मना भी कर दिया, लेकिन हाईवे के किनारे स्थित मोंटेसिटो शहर को सुरक्षित मानते हुए खाली कराने के निर्देश नहीं दिए गए थे। यहीं पर पहाड़ों से आए मलबों ने तबाही मचाई।

2017 में नेचुरल डिजास्टर से 20 लाख करोड़ का नुकसान

- अमेरिकी वेदर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में अमेरिका को नेचुरल डिजास्टर से 20 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। इससे पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इससे पहले 2005 में सबसे ज्यादा 13.67 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

3 तूफान से ही 17 लाख करोड़ रुपए की बर्बादी, 362 जान गईं

तूफान नुकसान लाख करोड़
हार्वे 8.0
मारिया 5.7
इरमा 3.4

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery