मुंबई. पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने विश्वास जताया है कि नए साल में वे जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल में नजर आएंगे। शुक्रवार को अपने गृहक्षेत्र सिंधुदुर्ग में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे देर तक इंतजार करने की आदत नहीं है। राणे ने बताया कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष अपने मित्र दल भाजपा के साथ मिलकर सिंधुदुर्ग की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
- सिंधुदुर्ग जिले में विधानसभा की कुल तीन सीटे हैं। इनमें से एक सीट कणकवली से राणे के बेटे नितेश राणे कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए हैं। जबकि, सावंतवाड़ी और कुडाल सीट पर शिवसेना का कब्जा है।
- 2014 के विधानसभा चुनाव में राणे कुडाल से चुनाव हार गए थे। उनके बड़े बेटे निलेश राणे को भी सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था।
Comment Now