Thursday, 22nd May 2025

4 डिग्री गिरा तापमान, इस माह पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Fri, Jan 5, 2018 7:07 PM

रायपुर. दिसंबर में सामान्य ठंड पड़ने के बाद अब जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में ही राजधानी में रात का तापमान करीब चार डिग्री गिर गया। अचानक से गिरे तापमान की वजह से राजधानी में ठंड काफी बढ़ गई और मौसम विज्ञानियों ने अगले दो-तीन दिनों में काफी ज्यादा ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

रायपुर में इस साल दिसंबर सामान्य ठंड में बीत गया। पिछले पूरे महीने में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा। यह सामान्य के बराबर ही रहा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तो तापमान लगातार 14 डिग्री और उससे ऊपर रहा। जनवरी के पहले तीन दिनों में भी ठंड काफी कम रही। पारा लगातार 15-16 डिग्री पर रहा। बुधवार को भी रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर रहा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तरी हुई तो रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ गई। रात का तापमान 11.3 डिग्री तक पहुंच गया। फिलहाल यह सामान्य के बराबर है और अगले एक-दो दिनों में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 
माना एयरपोर्ट में तापमान 9 डिग्री : माना एयरपोर्ट में रात का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसी तरह शहर के कुछ हिस्से जहां खुला और हरियाली वाला क्षेत्र है वहां तापमान बहुत कम होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बोरिया, डुंडा, लाभांडी, जोरा, लालपुर, डूमरतराई, टाटीबंध, सरस्वती नगर थाना, खमतराई में तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच चल रहा है। यह शहर का हिस्सा है, लेकिन आउटर होने और घनी बसाहट नहीं होने के कारण तापमान कम रहता है।

चल सकती है शीतलहर

रायपुर में आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में ही शीतलहर चलती है या उसके हालात बनते हैं। तीन-चार दिन रात ही नहीं दिन में भी काफी ठंडी हवा चलती है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। हवा की रफ्तार भी दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहती है। इस स्थिति में दिन में भी ठंड महसूस होती है। आउटर में तापमान शहर की अपेक्षा दो डिग्री नीचे रहता है। यहां रीयल फील टेंपरेचर कम ही रहता है। इसलिए यहां ठंड ज्यादा रहती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery