बुरहानपुर। पुणे जिले के भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को पूरा महाराष्ट्र बंद रहा। जिसका असर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाली बसों पर भी पड़ा। बुरहानपुर बस स्टैंड पर ही बसों को रोक लिया गया है, यहां यात्री परेशान हो गए। उधर नेपानगर में घटना के विरोध में बाजार बंद रहा और रैली निकाली गई। पुलिस ने महाराष्ट्र से सटी सीमा पर विशेष सतर्कता रख रही है। घटना के बाद से मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाले लोग बुरी तरह फस गए हैं।
गौरतलब है कि बंद के बीच बुधवार को भी मुंबई में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इस बीच मुलुंड आलाके में कुछ बसों को रोका गया है वहीं वर्ली में दो बेस्ट बसों में तोड़फोड़ हुई है। ठाणें में प्रदर्शनकारियों ने लोकल सेवा रोक दी लेकिन कुछ ही देर में आरपीएफ ने उन्हें खदेड़ दिया।
Comment Now