Thursday, 22nd May 2025

नए साल से खादी के कपड़े पहनेंगे भेल के अधिकारी-कर्मचारी

Mon, Jan 1, 2018 8:25 PM

भोपाल । भेल नए साल में खादी को बढ़ावा देने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भेल कर्मचारी खादी के कपड़े खरीदेंगे। भेल प्रबंधन नए साल के उपहार के तौर पर 6500 कर्मचारियों को 500-500 रुपए के खादी ग्राम उद्योग के वाउचर बांटेगा। इसमें कर्मचारी कुछ रुपए मिलाकर खादी ग्राम उद्योग के शोरूम से कपड़े खरीद सकेंगे। प्रबंधन ने अधिकारी-कर्मचारियों से खादी पहनने की अपील भी की है। नए साल के पहले दिन यानि सोमवार से कर्मचारियों को वाउचर बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वाउचर के लिए भेल प्रबंधन ने 32.5 लाख रुपए खर्च किए हैं।

भेल प्रबंधन एक जनवरी को भेल दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर कर्मचारियों को नए साल का गिफ्ट दिया जाता है। इस बार भेल प्रबंधन ने खादी को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्राम उद्योग का वाउचर बांटने का निर्णय लिया है।

एक-एक हजार रुपए के प्रेशर कूकर भी मिलेंगे

भेल प्रबंधन नए साल पर कर्मचारियों को खादी के वाउचर देने के साथ ही एक-एक हजार रुपए के प्रेशर कुकर भी गिफ्ट करेगा। इसके लिए भेल प्रबंधन ने साढ़े छह हजार कुकर खरीदे हैं। सोमवार से भेल ईडी कुकर बांटकर कर्मचारियों को नए साल की बधाई देंगे।

पिछले साल कर्मचारियों को दिए थे बर्तन

भेल प्रबंधन ने पिछले साल कर्मचारियों को बर्तनों का सेट दिया था। जिसमें कढ़ाई, तवा समेत अन्य घरेलू बर्तन थे। भेल प्रबंधन नए साल पर कर्मचारियों को एक हजार से 1500 रुपए तक गिफ्ट देता है।

खादी को बढ़ावा देना उद्देश्य

नए साल में भेल के साढ़े छह हजार कर्मचारियों को खादी ग्राम उद्योग के 500-500 रुपए के वाउचर बांटे जाएंगे। इससे कर्मचारी खादी के कपड़े खरीदने में रुचि लेंगे। वाउचर देने का मुख्य उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही एक-एक हजार रुपए के प्रेशर कुकर कर्मचारियों को दिए जाएंगे - विनोदानंद झा, भेल पीआरओ

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery