Thursday, 22nd May 2025

ओपी सिंह का DGP बनना तय!, आज रिटायर हो रहे हैं सुलखान सिंह

Sun, Dec 31, 2017 7:26 PM

लखनऊ.यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह आज (रविवार) को रिटायर हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें सेवा विस्तार मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा, इसको लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। बता दें, सुलखान सिंह को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका सेवा विस्तार 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

-नए DGP की रेस में 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिंह लखनऊ पहुंच गए हैं। सिंह सीआईएसएफ डीजी के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ओपी सिंह सीनियरटी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले 7वें नंबर पर हैं।
-ढाई साल का होगा कार्यकाल। बताया जा रहा है कि सीएम योगी से मुलाकात के बाद वो आज ही कार्यभार संभाल सकते हैं।

-सितंबर महीने में सुलखान सिंह को रिटायर्मेंट होना था, लेकिन शासन ने उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। सेवा विस्तार भी 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

-ऐसे में अब सूबे में नए डीजीपी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा में सबसे पहले नाम डीजी फायर प्रवीन सिंह का नाम था। सुलखान सिंह को सेवा विस्तार मिलने से पहले भी प्रवीन सिंह का नाम चर्चा में आया था। इसके साथ ही भावेश कुमार सिंह और रजनीकांत मिश्रा का नाम चर्चा पर था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery