नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी रविवार को 39वीं बार लोगों से मन की बात की। इसमें मोदी नए साल में पॉजिटिविटी, नए संकल्प, न्यू इंडिया और सरकार के विजन पर बात की। मोदी ने कहा कि साल तो खत्म हो रहा है लेकिन हम नए विषयों पर बात करते रहेंगे। 26/11 के मुंबई हमले की बरसी पर मोदी ने कहा था 9 साल पहले आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था। आतंकवाद से निपटने के लिए मानवतावादी ताकतों को एकजुट होने की जरूरत है।
- मोदी ने कहा, "मन की बात का यह इस साल का आखिरी कार्यक्रम है। संयोग ये है कि ये आज साल का आखिरी दिन भी है। मन की बात के लिए आपके कई सुझाव मिले।''
- "यह मेरे लिए अच्छा रहा। साल बदलेगा। नए साल में नए अनुभव शेयर करेंगे। नए साल की शुभकामनाएं।''
- "पिछले दिनों क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। ईसा मसीह ने सबसे ज्यादा सेवाभाव पर बल दिया है। यह दिखाता है कि सेवा का महात्म्य क्या है। सेवा भाव मानवीय मूल्यों की बात है। हमारे देश में निष्काम सेवा की बात है। जीव सेवा यानी मानव सेवा और ईश्वर सेवा है। आने वाले साल में इन्हीं मूल्यों को याद रखना है।''
- "यह साल गुरु गोविंद सिंह 350वां प्रकाश पर्व था। वो एक दार्शनिक और योद्धा भी था। उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। कितनी महान विशेषताओं के साथ रहे थे वो। उनकी महान शिक्षाओं से जीवन का ढालने का प्रयास करे।''
- मोदी ने कहा "मेरी नजर से कल का दिन खास है। नया साल आता रहता है। जो लोग 2000 या उसके बाद जन्में हैं। वो इस साल वोटर बन जाएंगे। इन नए वोटर्स को बधाई। आप रजिस्टर करें वोटिंग के लिए। 21वीं सदी के वोटर के नाते आपका स्वागत है। वोट सबसे प्रभावी साधन है। आप 21 वीं सदी के भारत के सपने को साकार करने के साधन हैं।''
- "मैं उन्हें न्यू इंडिया यूथ मानता हूं। उमंग, उत्साह और ऊर्जा के प्रतीक हैं। इनके प्रयासों से ही न्यू इंडिया का सपना साकार होगा। न्यू इंडिया यानी जहां सभी के लिए समान अवसर हों।''
Comment Now