Thursday, 28th August 2025

मुंबई हादसा: US से आए थे 2 भाई, आंटी को बचाने की कोशिश में मारे गए

Sun, Dec 31, 2017 12:25 AM

मुंबई. शहर के फेमस कमला मिल्स कंपाउंड में गुरुवार देर लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। ये दोनों भाई हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मुंबई आए थे। दोनों आग में फंसी अपनी आंटी को बचाने के लिए अंदर घुसे थे और दम घुटने से दोनों की डेथ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 11 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि पब में एक बर्थडे पार्टी और 'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर एक अन्य पार्टी चल रही थी। जब आग लगी, तो कई महिलाओं ने इससे बचने के लिए खुद को वॉशरूम में लॉक कर लिया था और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ऐसे हुई दोनों भाईयों की डेथ...

 

- जानकारी के मुताबिक, 26 साल के विश्वा ललानी अमेरिका में जॉब करते हैं। इस बार न्यू ईयर मनाने के लिए वे कुछ दिन पहले अपने भाई धैर्य ललानी(23) और चाची प्रमिला केनिया (70) के साथ इंडिया आए थे।
- गुरुवार को विश्वा अपने भाई, चाची और मुंबई में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के साथ मोजोस बिस्ट्रो लाउंज पब में डिनर करने गए थे।
- आग लगने पर पब में अफरा-तफरी मच गई। विश्वा के रिश्तेदार किसी तरह वहां से निकल गए, लेकिन की चाची वहीं फंस गईं।
- उनकी चाची ने खुद को वॉशरूम में लॉक कर लिया था। यह जानकारी मिलने के बाद धैर्य और विश्वा दोनों अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर की ओर भागे और आग में फंस अपनी जान गंवा बैठे।
- पुलिस को तीनों की बॉडी बाथरूम में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तीनों की डेथ दम घुटने से हुई है।

मुंबई में आग कहां और कब लगी?
- आग मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड में बनी चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। बिल्डिंग का नाम ट्रेड हाउस है। यह सेनापति बापट मार्ग पर मौजूद है।
- आग की शुरुआत One Above Pub से रात 1‌2:30 बजे हुई। यह पब बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। इसके बाद आग मोजोज रेस्टोरेंट तक पहुंच गई। यह रेस्टोरेंट बिल्डिंग की छत पर बना है।

- आधे घंटे में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद लंदन टैक्सी रेस्टोरेंट, One Above Pub और मोजोज रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गए।
- मोजोज रेस्टोरेंट में खुशबू बंसल की बर्थ-डे पार्टी भी चल रही थी। पार्टी में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
- मुंबई पुलिस ने पब चलाने वाले हितेश संघवी, जिगर संघवी और अभिजीत मानका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कमला मिल्स कम्पाउंड कहांं है?
- यह कम्पाउंड मुंबई के लोअर परेल इलाके में है। यहां तीन रेस्टोरेंट के अलावा दूसरी बिल्डिंग्स में कुछ मीडिया हाउस के कॉर्पोरेट ऑफिस भी हैं।
- आग का असर कई टीवी चैनलों के ट्रांसमिशन पर भी पड़ा। ईटी नाऊ, मिरर नाऊ, ज़ूम और टीवी9 मराठी का ट्रांसमिशन बंद कर दिया गया। ये सभी टीवी चैनल इसी कम्पाउंड से टेलिकास्ट करते हैं।

किस वजह से हुई मौतें?
हादसे में 14 लोगों की मौत हुई। इनमें 11 महिलाएं हैं। 21 लोग जख्मी हुए हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. राजेश डेरे ने कहा कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery