Thursday, 22nd May 2025

जानिए 8 राज्यों के 9 दलों ने तीन तलाक के बिल का आखिर क्यों विरोध कर दिया?

Fri, Dec 29, 2017 9:32 PM

नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक को रोकने के मकसद से एक बिल पेश किया। इस लोकसभा में पास भी कर दिया गया। हालांकि, बहस के दौरान 8 राज्यों के 9 दलों ने तीन तलाक बिल या उससे जुड़े प्रावधानों का विरोध किया। वजह, इन राज्यों की मुस्लिम बहुल सीटें और मुस्लिम मतदाता हैं। इन 8 राज्यों में 474 विधानसभा मुस्लिम बहुल सीटें हैं। वहीं, देश में 218 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटरों का असर है।

 

विपक्ष ने बिल के प्रावधानों का विरोध किया

- तेलंगाना के हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये बिल मूलभूत अधिकारों (फंडामेंटल राइट्स) का हनन करता है।

- बिहार से आरजेडी और ओडिशा से बीजू जनता दल ने भी बिल का विरोध किया। केरल की मुस्लिम लीग, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम ने भी इसी तरह बिल का विरोध किया।

- महाराष्ट्र से एनसीपी, यूपी से सपा और तमिलनाडु से एआईएडीएमके ने भी बिल की खामियों को गिनाते हुए इसे संसद की स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने की मांग की। वहीं, एनडीए में शामिल शिवसेना, तेलगु देशम पार्टी और अकाली दल आदि पार्टियों ने बिल का समर्थन किया है।

8 राज्यों में मुस्लिम सीटों का समीकरण

राज्य कुल सीटें मुस्लिम एमएलए मुस्लिम बहुल सीटें
यूपी 403 25 124
पं. बंगाल 294 59 100
केरल 140 29 40
बिहार 243 24 80
तमिलनाडु 235 05 40
महाराष्ट्र 288 10 50
तेलंगाना 119 09 30
ओडिशा 147 03 10

8 राज्यों में मुस्लिम वोट बैंक

राज्य मुस्लिम हिंदू
प. बंगाल 27.01% 70.54%
यूपी 19.26% 79.73%
ओडिशा 2.17% 93.63%
बिहार 16.87% 82.69%
केरल 26.56% 54.73%
तमिलनाडु 5.86% 87.58%
महाराष्ट्र 11.54 % 79.83%
तेलंगाना 12% 86%

मुस्लिम बहुल 218 सीटों पर बीजेपी की नजर

- देश में 145 लोकसभा सीटों पर 11 से 20% मुस्लिम वोटर हैं। 38 सीटों पर मुस्लिम वोटर 21 से 30% तक हैं। 35 सीटों पर 30% से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। इस तरह मुस्लिम वोटरों के असर वाली सीटें 545 में से 218 हैं। तीन तलाक कानून बनने से इन सीटों पर बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं के वोट मिल सकते हैं।

- 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ या पहले 13 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें 130 विधानसभा सीटें मुस्लिम बहुल हैं। अकेले कर्नाटक में 40 मुस्लिम बहुल सीटें हैं। जहां 2018 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा 2018 में 7 और राज्यों में भी चुनाव हैं।

2008 में 31 मुस्लिम सांसद थे

- 2014 लोकसभा चुनाव में 22 मुस्लिम सांसद चुने गए थे। 2009 में 31 मुस्लिम लोकसभा पहुंचे थे।

- इस बार सबसे अधिक 7 सांसद पश्चिम बंगाल से हैं। बिहार से 4, जम्मू-कश्मीर और केरल से 3-3 सांसद हैं। असम से 2 मुस्लिम सांसद हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery