Friday, 23rd May 2025

मुंबई रेस्टोरेंट हादसा: आग लगी तो दूसरों को कुचलते हुए भागे लोग, महिला ने जन्मदिन पर गंवाई जान

Fri, Dec 29, 2017 8:49 PM

मुंबई.लोअर परेल के कमला मिल्स कम्पाउंड में गुरुवार रात आग लगने से भीषण हादसा हुआ। तब बिल्डिंग की छत पर बने मोजोज रेस्टोरेंट में खुशबू बंसल (28 साल) की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। इस हादसे में खुशबू समेत 14 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग कम्पाउंड के इसी रेस्टोरेंट से शुरू हुई। जिसने दो मंजिला बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर लंदन टैक्सी और 1 Above' रेस्टोरेंट को भी चपेट में ले लिया। तीनों जलकर खाक हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि रेस्टोरेंटे्स में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई।

चश्मदीद ने क्या बताया?

 

1. रेस्टोरेंट की पूरी छत आग की चपेट में थी

- अंधेरी में आईवीएएफ सेंटर चलाने वालीं गाएनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुल्भा अरोड़ा ने ट्विटर पर लिखा, '"मैं उसी रेस्टोरेंट में थी। अचानक भगदड़ मची। किसी ने पीछे से मुझे धक्का दिया और मैं गिर गई। भागते हुए लोग मेरे ऊपर पैर रखकर निकल रहे थे।'' 
- ''मेरे ऊपर बनी छत आग की लपटों में थी और कभी भी गिर सकती थी। मैं नहीं जानती वहां से कैसे जिंदा निकल आई। कुछ ताकतें जरूर मेरी रक्षा कर रही थीं।''

2. चंद सेकंड में आग ने रेस्टेरेंट को चपेट में ले लिया

- रेस्टोरेंट में मौजूद रही एक अन्य डॉक्टर ने बताया, '"मैं अपने फ्रेंड के साथ वहां गई थी। हम बिल काउंटर पर पेमेंट कर रहे थे, तभी मेरी नजर रेस्टोरेंट के एक कॉर्नर पर पड़ी। वहां से छोटी सी आग लगी थी। चंद सेकंड्स में ही आग ने भीषण रूप ले लिया।'' 
- ''अचानक रेस्टोरेंट में भगदड़ मची मैं गिर गई, लेकिन मेरे दोस्त ने मुझे संभाल लिया। हम दोनों किचन की तरफ गए और वहां बने सर्विस एग्जिट से बाहर निकले। इस दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ ने भी मदद की।''

 

खुशबू का बर्थडे था उसकी भी मौत हुई

- मोजोज रेस्टोरेंट में 28 साल की खुशबू बंसल के बर्थ डे की पार्टी चल रही थी। इसमें करीब 50 लोग मौजूद थे। आग लगने से कुछ मिनट पहले ही खुशबू ने दोस्तों के साथ केक काटा था। इस हादसे में खुशबू के साथ उनके कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों की मौत हुई है।
- अहमदाबाद में जन्मी खुशबू के मामा ने बताया कि 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। खुशबू की तीन बहने थीं और उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। खुशबू बेस्ट फ्रेंड किंजल मेहता के साथ गुरुवार रात 11 बजे रेस्टोरेंट में पहुंची थी।

 

टॉयलेट में दम घुटने से कई मरे गए

- मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, उन्हें रात में 12.30 पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हादसे के बाद जान बचाने के लिए कई लोग एग्जिट गेट की तरफ दौड़े, लेकिन वहां सामान रखा होने से रास्त बंद था।
- बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के लोग भाग चुके थे, जान बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो कई लोग टॉयलेट में घुस गए, यहां से कई बॉडी मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery