Thursday, 22nd May 2025

कार टच क्या हुई मनचलों ने शख्स की कर दी धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

Thu, Dec 28, 2017 8:12 PM

रायपुर।राजधानी के रेलवे स्टेशन पर मनचलों की दादागिरी बढ़ती जा रही है। इनकी दादागिरी का एक वीडियो सामने आया है। यहां एक कार सवार से जरा सा टच होने पर मनचलों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी। कार का गेट खोलकर उसे लात-घूंसों से पीट दिया। वहां खड़े कुछ लोग ने बीच-बचाव किया। वहीं एक यात्री ने इस पूरे घटना का वीडियो मना लिया। जानिए पूरी घटना...

 

- रेलवे स्टेशन पर लफंगों पर नकेल कसने में सुरक्षाबल नाकाम साबित हो रहे हैं। आए दिन स्टेशन परिसर में मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं।
- रात 9 बजते ही स्टेशन पर मनचलों घूमने लगते हैं। वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार का ये वीडियो है।
- एक शख्स अपनी फैमिली मेंबर को कार से स्टेशन छोड़कर वापस जा रहा था। कार से वहां खड़े एक युवक को हल्का सा धक्का लग गया।
- इसके बाद हंगामा मच गया। युवक गाली गलौज करने लगा और अपने साथियों को बुला लिया। कार सवार को नीचे उतरने के लिए कहा।
- जब वह नहीं उतरा तो कार के अंदर ही उसकी जमकर पिटाई की। युवक को लात घूसा से मारा। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
- मार खाने वाला युवक भी चुपचाप घर चला गया। उसने पुलिस में शिकायत नहीं की। आसपास वालों ने बताया कि यहां कुछ लोगों की दादागिरी है जो हमेशा यहां आने वालों से मारपीट करते है।
- वहीं वीडियो जब पुलिस के पास पहुंची तो हरकत में आई। उन्होंने वीडियो के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
- कार रायपुर के ही डमरुधर नागेश के नाम पर है। पुलिस ने आरटी " से जानकारी निकाल ली है। उनसे संपर्क की कोशिश किया जा रहा है।
- गंज थाने की टीआई मोहसीन खान का कहना है कि वीडियो के आधार पर एक युवक की पहचान की गई है। उसे हिरासत में लिया गया है।
- वह शराब दुकान में काम करता है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery