मुंबई.टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी के दूसरे रिसेप्शन के अगले दिन एक और इंडियन क्रिकेटर मैरिड क्लब में शामिल हो गया। टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई और IPL टीम मुंबई इंडियन्स के मेंबर क्रुणाल पंड्या ने बुधवार (27 दिसंबर) को मुंबई की पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी कर ली। ये शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल JW मैरियट होटल में हुई। जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के अलावा कई क्रिकेटर मौजूद रहे। बुधवार रात होगा रिसेप्शन...
- क्रुणाल पंड्या और पंखुड़ी की रिंग सेरेमनी बुधवार सुबह हुई। इसके बाद धूमधाम से शादी का फंक्शन हुआ।
- बड़े भाई की शादी में हार्दिक पंड्या ने जमकर मस्ती की। दोनों भाइयों ने अलग-अलग गानों पर खूब डांस किया।
- इस शादी का रिसेप्शन बुधवार रात को मैरियट होटल में होगा। जिसमें टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स के पहुंचने की संभावना है।
विश करने पहुंचे सचिन
- क्रुणाल की शादी के इस फंक्शन में सचिन तेंडुलकर और किरण मोरे समेत कई क्रिकेटर्स भी पहुंचे।
- सचिन IPL टीम मुंबई इंडियन्स के मेंटर हैं और क्रुणाल इसी टीम से इस टूर्नामेंट में खेलते हैं।
- इससे पहले मंगलवार को इस कपल की मेहंदी रस्म का आयोजन हुआ था। जिसमें क्रुणाल और पंखुड़ी के अलावा हार्दिक ने भी खूब डांस किया था।
- भाई के मेहंदी फंक्शन की वजह से ही हार्दिक पंड्या मंगलवार रात को हुए विराट-अनुष्का के वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके थे।
कौन हैं पंखुड़ी शर्मा
- मुंबई के रहने वाली पंखुडी शर्मा फिल्म मार्केटिंग की फील्ड से जुड़ी हैं। इसी साल आईपीएल के वक्त क्रुणाल और पंखुड़ी की तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद वे कई बार पंड्या ब्रदर्स के साथ दिखाई देने लगीं।
- पंखुड़ी और क्रुणाल की पहली मुलाकात करीब 2 साल पहले एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।
Comment Now