Thursday, 22nd May 2025

गैंगरेप की ये कहानी निकली झूठी, एक दिन बाद पीड़िता ने खुद बताई ये बातें

Wed, Dec 27, 2017 11:32 PM

रायपुर।लोधीपारा कांपा के बाद राखी थाना में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत से हड़कंप मच गया। सोमवार को सूरजपुर की एक महिला थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के सामने आने पर महिला ने अपना बयान बदल दिया। पैसे नहीं लौटने के कारण उसने झूठी शिकायत की थी। पुलिस अब चारसौबीसी का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जानिए पूरी घटना…

 

- राखी पुलिस के मुताबिक सूरजपुर की 30 साल की महिला सोमवार को थाने पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की लिखित शिकायत की।

- उसने आरोप लगाया कि नया रायपुर सेक्टर-29 में जागेश्वर कुजूर कोरिया, देवशरण पैकरा, मेघराज यादव दुर्ग, समय लाल और चेतन सिंह ने दुष्कर्म किया।

- उसे झांसा देकर यहां लाए थे। वह किसी तरह वहां से बचकर आई है। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर दिया। महिला के बताए जगह पर छापा मारा, जहां जागेश्वर को गिरफ्तार किया गया।

- पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी रही। मंगलवार को महिला वापस थाने पहुंची और बताया कि उसने झूठी शिकायत की है। आरोपी उसके पैसे नहीं दे रहे थे।

- कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। उसने बताया कि दो महीना पहले कोरिया के जागेश्वर कुजूर से उसकी मुलाकात हुई थी।

- वह सूरजपुर गया था। महिला एक स्कूल में सफाई का काम करती है। आरोपी ने झांसा दिया कि उसका दोस्त मंत्रालय में है।

- वह उसकी कलेक्टोरेट में नौकरी लगा देगा। उसे हर महीने 14 हजार वेतन मिलेगा। उसने ढाई लाख रुपए की मांग की। महिला ने पैसे देने में असहमति जताई और कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे सकती।

- आरोपी ने कहा कि किसी से कर्ज ले ले, उसे तुरंत ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।

- महिला उसके झांसे में आ गई। बैंक से एफडी तोड़कर और कर्ज लेकर आरोपियों को डेढ़ लाख दे दिए।

- आरोपी पैसे लेने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया। उसने नौकरी नहीं लगाई। उसे लगातार घुमाता रहा। इसलिए उसने दुष्कर्म की शिकायत की।

कोर्ट में बयान के बदलेगी धारा

- राखी थाना प्रभारी एनडी साहू ने बताया कि युवती अपने बयान से पलट रही है। अब वह धोखाधड़ी की शिकायत कर रही है।

- उसके पहले शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। अब उसका बुधवार को कोर्ट में बयान कराया जाएगा। उसके बाद धारा बदली जाएगी।

- एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। सभी भाग निकले है। उनके घरों में टीम भेजी जाएगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery