शिमला/नई दिल्ली. जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम के अलावा कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से दो ने संस्कृत में शपथ ली।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह भी मौजूद थे। बता दें कि बीते 65 साल में हिमाचल प्रदेश में केवल 6 शख्स ही सीएम बने हैं। इनके नाम हैं- यशवंत सिंह परमार, ठाकुर रामलाल, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर।
- मंडी जिले के रहने वाले हैं और राजपूत कम्युनिटी से आते हैं। पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। 1998 में पहली बार विधायक बने थे। आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। बीजेपी की स्टेट यूनिट के चीफ भी रह चुके हैं।
महेंद्र सिंह ठाकुर
- मंडी की धर्मपुर सीट से लगातार सातवीं बार चुने गए हैं। दो बार हिमाचल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
किशन कपूर
- धर्मशाला से विधायक हैं। दो बार पहले भी मंत्री रहे। पांचवी बार विधायक बने हैं।
सुरेश भारद्वाज
- शिमला शहर से विधायक हैं। चौथी बार जीते। संस्कृत में शपथ ली। बीजेपी के बड़े ब्राह्मण नेता माने जाते हैं। लॉ ग्रेजुएट हैं।
अनिल शर्मा
- चौथी बार विधायक बने। वीरभद्र सरकार में मंत्री थी। इस चुनाव से पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में आए। राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस के बड़े नेता रहे सुखराम के बेटे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर हैं।
सरवीन चौधरी
- चौथी बार विधायक बनीं। पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से विधायक हैं।
रामलाल मार्कंडा
- पहले भी मंत्री रहे। आदिवासी कोटे से आते हैं। लाहौल स्पीति से तीसरी बार विधायक बने हैं।
विपिन सिंह परमार
- कांगड़ा की सुहल सीट से विधायक हैं। तीसरी बार चुनाव जीते हैं। संघ और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं और ग्रेजुएट हैं।
वीरेंद्र कंवर
- ऊना जिले की कुटलैहड़ सीट से विधायक बने हैं। चार बार पहले भी विधायक रह चुके हैं। संघ और एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे हैं।
विक्रम सिंह
- हिमाचल में राजपूत समाज के बड़े नेता हैं। कांगड़ा जसवां-प्रागपुर सीट से जीते हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।
गोविंद सिंह ठाकुर
- संस्कृत में शपथ लेने वाले दूसरे मंत्री। मनाली से विधायक हैं। तीसरी बार इसी सीट से जीते। पहली बार मंत्री बने। पिता भी मंत्री रह चुके हैं।
डॉक्टर राजीव सैजल
- तीसरी बार विधायक बने। पेशे से डॉक्टर हैं। बीजेपी के दलित नेता हैं। सोलन जिले की कसौली सीट से जीते हैं।
- शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के डाॅ. रमन सिंह, यूपी के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के रघुवार दास, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल भी पहुंचे।
Comment Now