चंद्रपुर (महाराष्ट्र). डॉक्टरों की छुट्टी पर भड़के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार को उन्हें नक्सली बनने की सलाह दे डाली। मंत्री ने कहा, ‘अगर डॉक्टर लोकतंत्र में आस्था नहीं रखते हैं तो नक्सलियों से जुड़ जाएं। हम उन्हें गोलियों से छलनी कर देंगे।’
दरअसल, अहीर सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर के जिला सरकारी अस्पताल में बने आधुनिक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां गरीबों को मुफ्त में दवाएं मिलेंगी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि क्रिसमस के कारण कई डॉक्टर्स छुट्टी पर हैं। इस पर मंत्री भड़क गए।
उन्होंने कहा, “मैं लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया मंत्री हूं। मैं यहां आ रहा हूं, इसकी जानकारी होने के बावजूद डॉक्टरों ने छुट्टी क्यों ले ली? अगर उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है तो वे नक्सली बन जाएं’। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मंत्री के इस बयान पर आपत्ति जताई है।
Comment Now