पटना.एसकेपुरी थाने की पुलिस ने आद्री गली के पास रंगोली अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट चलाने वाले दो लड़के और दो लड़कियों को पकड़ा। मौके से पुलिस ने बिहारशरीफ के चंदन, गर्दनीबाग के दिव्य भारती और बोरिंग रोड के ही अंबे गर्ल्स हॉस्टल की दो लड़की को पकड़ा। चंदन और दिव्य प्रकाश इंजीनियरिंग की तैयारी करते हैं। वहीं दोनों लड़की हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी करती हैं। लड़कियों को भेजा गया परिजनों के पास...
जिस अपार्टमेंट के फ़र्स्ट फ्लोर पर एक बॉयज हॉस्टल है और थर्ड फ्लोर पर चंदन पिछले एक साल से किराया पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिदायत देकर उसकी मां के हवाले कर दिया। चंदन और दिव्य प्रकाश को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि चंदन, दिव्य, मकान मालिक और बॉयज हॉस्टल संचालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
लड़कियों ने कहा था जा रही हूं लोकल गार्जियन के पास
संगीता ने कहा कि दोनों लड़की हॉस्टल के नियमों के मुताबिक शुक्रवार की शाम 5 बजे रजिस्टर में यह लिखकर गई कि वे अपनी लोकल गार्जियन के पास जा रही हैं। इसके बाद रात के 9 बजे हॉस्टल से दोनों को फोन कर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अपने लोकल गार्जियन के पास हैं और रात में नहीं लौटेंगी। थानेदार ने कहा कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। हॉस्टल संचालक से भी पूछताछ होगी।
Comment Now